Robotic Jellyfish साफ करेंगी समुद्री कचरा, एडवांस फीचर्स सुनकर कहेंगे वाह
Robotic Jellyfish प्लैफ करने का काबिलियत रखते हैं और उसकी मदद से ही समुद्री पानी में मौजूद कबाड़ को भी निकालेंगे। यह रोबोटिक्स जेलिफिश शोध के कामों में मदद करेगी।
Published By: Rohit Kumar | Published: Apr 27, 2023, 01:41 PM (IST) | Edited: Apr 27, 2023, 01:42 PM (IST)
हाइलाइट
- Robotic Jellyfish का साइज का एक हथेली के बराबर है।
- रोबोटिक्स जैलिफिश फ्लैप करने में काफी कारगर हैं।
- समुद्री पानी की सफाई के साथ शोध में भी उपयोगी साबित हो सकते हैं।
Robotic Jellyfish की मदद से समुद्री पानी में बढ़ते प्रदूषण को कम करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, पृथ्वी पर धरती, पानी और आकश तीनों में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में इस रोबोटिक्स जेलिफिश को तैयार करना, एक सराहनिय काम है। यह रोबोटिक्स जेलिफिश जर्मनी स्थित मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर इंटेलीजेंट सिस्टम ने तैयार की है।
Robotic Jellyfish प्लैफ करने का काबिलियत रखते हैं और उसकी मदद से ही समुद्री पानी में मौजूद कबाड़ को भी निकालेंगे। इसमें गौर करने वाली बात यह है कि इन जेलीफिश का साइज का एक हथेली के बराबर है। साथ ही इसके लिए एक आर्टिफिशियल मसल तैयार किए हैं, जिसका नाम HASEL है।
Robotic Jellyfish कैसे करता है काम
इस जेलिफिश में चारों तरफ एक इलेक्ट्रोडेस से भरा हुआ बैग लगा है। जब इलेक्ट्रोडेस एक तरफ से दबाव जालते हैं तो तेल एक पैकेट से निकलकर दूसरे पैकेट में जाता है। ऐसे में यह रोबोटिक्स जैलिफिश आगे बढ़ती है। ऐसे में यह जेलिफिश पानी में मौजूद कूड़े के स्मॉल पार्टिकल को भी इकट्ठा कर लेती हैं।
वास्तविक Jellyfish जैसा डिजाइन
रोबोटिक्स जेलिफिश का डिजाइन असली जेलिफिश की तरह है। समुद्री पानी में मौजूद असली जेलिफिश पानी में फ्लैप करती है और पोषण के लिए छोटे मोटे कीटों को खाती है। लेकिन रोबोटिक्स जेलिफिश किसी भी समुद्री जीव को नहीं खाते हैं।
शोध कामों में भी उपयोगी
Robotic Jellyfish सिर्फ समुद्री कचरा कम करने में मदद नहीं करेंगे, बल्कि यह समद्र के अंदर मौजूद जीवन पर भी शोध करने में मदद करेंगे। समुद्र के अंदर जटिल आइटम और कई समुद्री जीवों के अंडे इकट्ठे करने में मदद करेंगे।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।