Redmi Watch Move स्मार्टवॉच भारत में इस दिन मारेगी धमाकेदार एंट्री, लॉन्च डेट कंफर्म

Redmi Watch Move स्मार्टवॉच की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह वॉच धाकड़ फीचर्स के साथ आने वाली है। यहां जानें डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Apr 08, 2025, 04:43 PM (IST)

Redmi Watch Move की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह कंपनी की लेटेस्ट स्मार्टवॉच होने वाली है। कंपनी ने इससे पहले पिछले साल अगस्त व सितंबर में Redmi Watch 5 Active और Redmi Watch 5 Lite को लॉन्च किया था। वहीं, अब इस लिस्ट में नई स्मार्टवॉच का नाम शामिल होने जा रहा है, जो कि Redmi Watch Move है। Xiaomi वेबसाइट के जरिए स्मार्टवॉच का डिजाइन और कुछ मेन फीचर्स की जानकारी सामने आई है। यह वॉच AMOLED डिस्प्ले के साथ आने वाली है। इसमें सिलिकॉन स्ट्रैप मिलेंगे और साथ ही इसमें ब्लैक कलर ऑप्शन मौजूद होगा। आइए जानके हैं सभी डिटेल्स। और पढें: Mobile Phones Under 15000: 15 हजार से कम में आने वाले टॉप-8 स्मार्टफोन, बन सकते हैं आपकी पहली पसंद

Redmi India ने अपने ऑफिशियल X हैंडल के जरिए Redmi Watch Move स्मार्टवॉच की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह वॉच भारत में 21 अप्रैल को लॉन्च की जाएगी। कंपनी इस वॉच को “YourNextBigMove” के नाम से टीज कर रही है। और पढें: 200MP कैमरा वाले टॉप-5 बेस्ट स्मार्टफोन, हर फोटो आएगी बेहद शानदार

जैसे कि हमने बताया Xiaomi वेबसाइट पर स्मार्टवॉच को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है। इस साइट के जरिए वॉच का ऑफिशियल लुक और कुछ मेन फीचर्स रिवील कर दिए हैं। यह वॉच AMOLED डिस्प्ले के साथ दस्तक देगी। फिलहाल, स्क्रीन के साइज की जानकारी नहीं दी गई है। वॉच में वर्गाकार डायल दिया जाएगा। वॉच में सिलिकॉन स्ट्रैप मौजूद होंगे। इस वॉच में ब्लैक कलर ऑप्शन मौजूद होंगे। वॉच के बाएं किनारे पर रोटेट होने वाला क्राउन दिया जाएगा, जिसके जरिए आप यूआई को नेविगेट कर सकते हैं। फिलहाल, वॉच से जुड़ी केवल यही डिटेल्स सामने आई है।

लीक की मानें, तो रेडमी स्मार्टवॉच में कंपनी ब्लैक के साथ ब्लू, व्हाइट और ग्रे कलर ऑप्शन दस्तक दे सकता है। यह वॉच HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकती है। बैटरी की बात करें, तो वॉच सिंगल चार्ज पर 14 दिन तक चल सकती है।

Redmi Watch 5 Active Lite

Redmi Watch 5 Active Lite को कंपनी ने पिछले साल 3,499 रुपये की कीमत में पेश की गई थी। वहीं, Redmi Watch 5 Active को 2,799 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।