Redmi Pad Pro 5G की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, मिलेंगे ये धाकड़ फीचर्स

Redmi Pad Pro 5G की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह टैब Redmi Pad SE 4G के साथ भारत में दस्तक देगा। यहां जानें सभी डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Jul 23, 2024, 01:49 PM (IST)

हाइलाइट

  • Redmi Pad Pro 5G की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म
  • इसी दिन भारत में दस्तक देगा Redmi Pad SE 4G
  • टैब के फीचर्स लॉन्च से पहले आए सामने

Redmi Pad Pro 5G टैबलेट की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म कर दी गई है। इससे पहले कंपनी ने Redmi Pad SE 4G टैब की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म की थी। ये दोनों ही टैब एक साथ भारतीय मार्केट में दस्तक देने जा रहे हैं। कंपनी ने इसके साथ रेडमी पैड प्रो 5जी के कई फीचर्स की जानकारी लॉन्च से पहले रिवील कर दी है, जिसमें डिस्प्ले, चिपसेट, बैटरी आदि शामिल है। यहां जानें सभी डिटेल्स। और पढें: 1800 से कम महीना देकर घर लाएं धाकड़ फीचर्स वाले स्मार्टफोन, खरीदने के लिए अभी करें ऑर्डर

Redmi India ने अपने ऑफिशियल X (Twitter) हैंडल पर Redmi Pad Pro 5G टैब की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह टैब 29 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा। इसी दिन कंपनी Redmi Pad SE 4G वर्जन को लॉन्च करेगी। जैसे कि हमने बताया कंपनी ने इस के साथ इस टैब के कई फीचर्स रिवील कर दिए हैं। और पढें: Redmi Note 15 SE 5G की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, इस भारत में देगा दस्तक

Redmi Pad Pro 5G Specifications

टैब को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट Redmi पर लाइव हो गई है। इस लिस्टिंग के जरिए टैब के कई फीचर्स ऑनलाइन रिवील कर दिए हैं। यह टैब 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ दस्तक देगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz का होगा। इसके अलावा, टैब Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर से लैस होगा। इस टैब में stylus सपोर्ट मिलती है। और पढें: Redmi 15 5G को 580 रुपये में घर लाने का मौका, 7000mAh बैटरी फोन पर गजब EMI Offer

साथ ही इस टैब में 10,000mAh की दमदार बैटरी दी जाएगी। यह टैब सिंगल चार्ज पर 12 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दिया जाता है। साथ ही यह टैब Xiaomi HyperOS पर काम करेगा। टैब के दाएं किनारे पर वॉल्यूम रॉकर व पावर बटन को जगह दी गई है। बाएं किनारे पर सिम-ट्रे को जगह दी गई है। यह टैब 5जी कनेक्टिविटी के साथ आएगा।

Redmi Pad SE 4G leak Features

लीक फीचर्स की बात करें, तो Redmi Pad SE 4G में 8.7 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा, यह टैब MediaTek Helio G99 प्रोसेसर के साथ दस्तक दे सकता है, जिसमें 4GB RAM मिलेगी। स्टोरेज के मामले में टैब में 64GB व 128GB स्टोरेज ऑप्शन शामिल है। टैब की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह टैब Android 14-बेस्ड HyperOS पर काम कर सकता है।

फोटोग्राफी के लिए टैब में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। टैब की बैटरी 6,650mAh की है। ऑडियो के लिए इसमें Dolby Atmos सपोर्ट मिलता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।