Redmi Pad 2 की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, Pen सपोर्ट के साथ मिलेंगे तगड़े फीचर्स

Redmi Pad 2 टैबलेट की इंडिया लॉन्चिंग कंफर्म हो चुकी है। वहीं, अब फाइनली कंपनी ने टैब की लॉन्च डेट भी कंफर्म कर दी है।

Published By: Manisha | Published: Jun 05, 2025, 12:36 PM (IST)

Redmi Pad 2 की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। Xiaomi ने हाल ही में इस टैब की इंडिया लॉन्चिंग को कंफर्म किया था। वहीं, अब लॉन्च डेट भी रिवील कर दी गई है। रेडमी का यह अपकमिंग टैबलेट पेन सपोर्ट के साथ आने वाला है। कंपनी ने टैब को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जिसके जरिए टैब के डिजाइन व अहम फीचर्स की जानकारी दी गई है। और पढें: Xiaomi Pad 8 हुआ महंगा, 9200mAh बैटरी वाले टैब को अब इतने में खरीदें

Redmi India ने अपने ऑफिशियल X हैंडल के जरिए Redmi Pad 2 की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म की है। यह टैब भारत में 18 जून 2025 को लॉन्च होगा। कंपनी टैब को 'Built For More' टैग के साथ टीज कर रही है। टीजर पोस्टर के जरिए टैब के कलर ऑप्शन की जानकारी भी सामने आई है। यह टैब दो कलर ऑप्शन ग्रे और ब्लू कलर ऑप्शन में दस्तक दे सकता है। साथ ही टैब के बैक में कैप्सूल आकार का कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा, जिसके अंदर सिंगल रियर कैमरा मौजूद होगा। इसके साथ ही कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि यह टैब Wifi + Cellular कनेक्टिविटी के साथ दस्तक देगा। और पढें: Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट अनाउंस, दमदार फीचर्स के साथ इस दिन देगा दस्तक

Redmi Pad 2 leak Specifications

लीक फीचर्स की बात करें, यह टैब 11 इंच डिस्प्ले के साथ दस्तक देगा। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और रेजलूशन 2.5K पिक्सल होगा। इसके अलावा, टैब MediaTek Helio G100 Ultra प्रोसेसर से लैस होगा। यह टैब Xiaomi HyperOS पर काम करेगा। और पढें: 75 इंच तक के Xiaomi FX Mini LED TV भारत में हुए लॉन्च, कीमत मात्र 32999 रुपये से शुरू

टैब को कंपनी दो वेरिएंट्स में पेश कर सकती है। इसमें 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मौजूद होगा। इसके साथ 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए टैब में 8MP का रियर कैमरा मिल सकता है। इसके साथ 5MP का सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है। टैब की बैटरी 9000mAh की होगी, जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।