Realme यूजर्स के लिए खुशखबरी- सबसे पहले इन फोन में मिलेगा नया Android 16 अपडेट, आ गई पूरी लिस्ट

Realme जल्द ही अपने स्मार्टफोन्स के लिए Android 16 अपडेट रिलीज करने वाला है। यहां देखें सबसे पहले किन डिवाइस में मिलने वाला लेटेस्ट अपडेट।

Published By: Manisha | Published: Aug 07, 2025, 03:42 PM (IST)

Google का Android 16 अपडेट रिलीज हो चुका है। Google और Samsung के स्मार्टफोन में इस अपडेट को रोलआउट किया जा चुका है। वहीं, जल्द ही Realme ब्रांड भी एंड्रॉइड 16 को रिलीज करने वाली है। कंपनी ने उन स्मार्टफोन्स की लिस्ट रिलीज कर दी है, जिसमें सबसे पहले एंड्रॉइड 16 को रिलीज किया जाने वाला है। हालंकि, रिलीज टाइमलाइन फिलहाल रिवील नहीं की गई है। यहां जानें डिटेल्स। और पढें: Realme C100x फोन 8000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत 15000 से कम

Android 16 अपडेट जल्द ही Realme स्मार्टफोन में दस्तक देने वाला है। इस अपडेट के जरिए रियलमी फोन में नई कस्टम स्किन व Realme UI 7.0 मिलने वाला है। जैसे कि हमने बताया फिलहाल कंपनी ने यह कंफर्म नहीं किया है कि यह अपडेट कब-तक रिलीज किए जाने वाले हैं। हालांकि, यह रिवील किया गया है कि कंपनी सबसे पहले प्रीमियम स्मार्टफोन्स के लिए इस अपडेट को रिलीज करने वाली है। और पढें: Realme Narzo 100x 5G फोन 8000mAh बैटरी के साथ भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत

माना जा रहा है कि Realme GT 7 Pro फोन में Android 16 बेस्ड Realme UI 7.0 अपडेट मिलने वाला है। इसके बाद कंपनी Realme GT 7 और Realme GT 7T के लिए यह एंड्रॉइड अपडेट रिलीज करने वाली है। GT सीरीज के बाद कंपनी Realme GT 6 सीरीज के लिए अपडेट जारी करेगी, जिसमें Realme GT 6 और GT 6T फोन शामिल हैं। और पढें: Smartphone Price Hike: Vivo, Realme और Nothing स्मार्टफोन हो गए महंगे, 7000 रुपये तक बढ़ी कीमतें

जैसे कि हमने बताया कंपनी ने फिलहाल कंपनी ने स्मार्टफोन की लिस्ट कंफर्म नहीं की है। लीक्स के आधार पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी जल्द ही इन स्मार्टफोन का ऐलान कर देगी।

How to update Android 16 in Realme Phones?

अगर आप अपने रियलमी स्मार्टफोन में लेटेस्ट एंड्रॉइड अपडेट पाना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले फोन की सेटिंग्स में जाना होगा। सेटिंग में जाने के बाद सिस्टम पर जाएं। अगर आपके फोन में लेटेस्ट एंड्रॉइड अपडेट आ चुका है, तो आपको यहां एंड्रॉइड 16 का बैनर दिखेगा। इस पर क्लिक करके आप इस अपडेट को अपने फोन में इंस्टॉल कर सकेंगे। लेटेस्ट एंड्रॉइड अपडेट इंस्टॉल करने के लिए आपको सबसे पहले सुनिश्चित करना होगा कि आप फोन में फुल चार्ज हो और फोन में फुल नेटवर्क हो।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।