Realme ने मचाया तहलका- 320W SuperSonic चार्जिंग टेक्नोलॉजी हुई लॉन्च, 5 मिनट से भी कम में चार्ज होगा फोन

Realme ने फाइनली 320W SuperSonic Charging टेक्नोलॉजी लॉन्च कर दी गई है। ये स्पीड 5 मिनट से भी कम में फोन को फुल चार्ज कर देगी। जानें डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Aug 14, 2024, 05:28 PM (IST)

Realme ने अपनी 320W SuperSonic फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी फाइनली लॉन्च कर दी है। यह स्मार्टफोन इंडस्ट्री में पेश की जाने वाली अब-तक की सबसे फास्ट चार्जिंग स्पीड है। कंपनी का दावा है कि यह 320W फास्ट चार्जिंग स्पीड स्मार्टफोन को 4 मिनट 30 सेकेंड्स में फुल चार्ज करने की क्षमता रखती है। इसके अलावा, 1 मिनट में फोन 26 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। वहीं, 2 मिनट में फोन 50 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। आइए जानते हैं इस टेक्नोलॉजी से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: 6000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा के साथ Realme Narzo 80 Pro 5G भारत में लॉन्च, तस्वीरों में देखें First Look

5 मिनट से भी कम में फुल चार्ज होगा फोन

Realme 320W SuperSonic फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह टेक्नोलॉजी गेम चेंजर साबित होगी। इस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ यूजर्स अपने स्मार्टफोन को मिनटों में चार्ज कर सकेंगे। जैसे कि हमने बताया 320W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी आपके फोन को 4 मिनट 30 सेकेंड्स में फुल चार्ज कर सकती है। वहीं, 1 मिनट में फोन की बैटरी 26 प्रतिशत चार्ज होगी। 50 प्रतिशत चार्ज होने के लिए महज 2 मिनट का समय लगेगा। और पढें: 32MP सेल्फी, 5500mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग वाले Realme GT 6T 5G पर 5000 का Discount, यहां से खरीदने पर होगा फायदा

कितनी सुरक्षित है 320W SuperSonic चार्जिंग टेक्नोलॉजी?

सेफ्टी को लेकर कंपनी का दावा है 320W SuperSonic चार्जिंग टेक्नोलॉजी को “AirGap” Voltage Transformer के साथ पेश किया गय है। यह टेक्नोलॉजी कई गंभीर समस्याओं का समाधान करने के लिए पेश की गई है, जिसमें शॉर्ट सर्किट के दौरान हाई वॉल्टेज को फोन की बैटरी से दूर रखा जाता है।

आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है कि कंपनी ने फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी पेश की हो। इससे पहले कंपनी ने पिछले साल फरवरी महीने में 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट पेश किया गया था। कंपनी ने Realme GT 3 को 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया था। फिलहाल, साफ नहीं है कि कंपनी 320W फास्ट चार्जिंग को किस फोन में पेश करने वाली है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।