Portronics Air X एयर प्यूरीफायर True H13 HEPA फिल्टर के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Portronics Air X एयर प्यूरीफायर भारत में लॉन्च हो गया है। यह True H13 HEPA फिल्टर से लैस है। यहां जानें इसकी कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Apr 01, 2026, 04:54 PM (IST)

Portronics ने अपनी प्रोडक्ट कैटेगरी को अपग्रेड करते हुए नया Portronics Air X स्मार्ट एयर प्यूरीफायर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस एयर प्यूरीफायर को खासतौर पर घरों व छोटे ऑफिस के लिए पेश किया है। फीचर्स की बात करें, तो यह एयर प्यूरीफायर मल्टी-फिल्टरेशन सिस्टम के साथ आता है, जिसमें HEPA H13 दिया गया है। यह हवा में मौजूद दूषित तत्वों का खात्मा करता है। यह डिवाइस 45db नॉइस लेवल पर काम करता है। कंपनी ने इसमें टच कंट्रोल दिए हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: बिजली जाने पर भी चलता रहेगा Wi-Fi और CCTV Camera, Portronics लाया अनोखा Mini UPS

Portronics Air X Price and availability

कंपनी ने Portronics Air X को 13,599 रुपये की कीमत में पेश किया है। इस एयर प्यूरीफायर में आपको व्हाइट कलर ऑप्शन मिलेगा। कंपनी इसके साथ 12 महीने की वॉरंटी भी दे रही है। इसके अलावा, इस एयर प्यूरीफायर को आप Portronics साइट, Amazon व Flipkart के जरिए खरीद सकेंगे। और पढें: RGB लाइव वाला स्पीकर, फोन भी कर सकते हैं चार्ज

Portronics Air X Specifications and features

फीचर्स की बात करें, तो Portronics Air X में कंपनी ने True H13 HEPA फिल्टर दिया है, जो कि हवा में मौजूद 99.95 प्रतिशत कणों को नष्ट कर देता है। इसके अलावा, यह 0.3 microns छोटे से छोटे कणों को खत्म करने में सक्षम है। यह एयर प्यूरीफायर इंडोर पॉल्यूशन जैसे धूल, एलर्जी पैदा करने वाले कणों व प्रदूषण तत्वों को ढूंढकर खत्म करना है। HEPA फिल्टर के 1 लेयर में 4 स्टेज फिल्टरेशन सिस्टम दिया गया है, जिसमें बड़े कणों के लिए प्री-फिल्टर दिया गया है। यह बाल व धूल के कणों को फिल्टर करता है और फिर कार्बन लेयर को एक्टिवेट किया जाता है, ताकी हवा से बदबू व हानिकारक गैस को खत्म किया जा सकेगा।

अन्य फीचर की बात करें तो इस एयर प्यूरीफायर में UV sterilization, timer, multiple fan speeds, sleep mode जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी ने इनमें 310 air inlets दिए हैं, जो कि एयर फ्लो को इम्प्रूव करते हैं। इससे सीधे तौर पर एयर फ्यूरिफिकेशन स्पीड पर असर पड़ता है। इस डिवाइस में 45 dB नॉइस लेवल मिलता है। हालांकि, अगर आप sleep mode इनेबल करते हैं, तो शोर 28 dB कम हो जाता है। कंपनी ने इनमें टॉप-माउंटेड टच कंट्रोल पैनल दिया है, जिसके जरिए आप इसकी स्पीड व टाइमिंग को एडजस्ट कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।