PM Modi ने India AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, AI एग्जीबिशन्स का देखा डेमो

India AI Impact Summit 2026 का धमाकेदार आगाज आज 16 फरवरी से हो गया है। वहीं, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान India AI Expo का उद्घाटन किया। यहां जानें अपने संबोधन में PM Modi ने क्या कहा।

Published By: Manisha | Published: Feb 16, 2026, 07:11 PM (IST)

India AI Impact Summit 2026 का आज 16 फरवरी से धमाकेदार आगाज हो गया है। आज शाम भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समिट में पहुंच और कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भारत मंडपम में मौजूद कई एआई एग्जीबिशन का दौरा किया और उनकी टेक्नोलॉजी का डेमो भी देखा। और पढें: Aadhaar Card पर AC फ्री दे रही सरकार? सोशल मीडिया पर Viral हो रहा PM Modi का वीडियो, जानें सच्चाई

PM Modi ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर जानकारी दी कि उन्होंने भारत मंडपम में India AI Impact Expo 2026 का उद्घाटन किया है। इस दौरान उन्होंने इन्वेस्टर्स, रिसर्चर्स व टेक के साथ मुलाकात की। और पढें: क्या सच में Aadhaar Card धारकों को Electric साइकिल मिल रही FREE? PM Modi का वीडियो हो रहा वायरल, जानें सच्चाई

PM Modi ने India AI Impact Summit इन स्टॉल को किया विजिट

Jio और पढें: 11 मई को क्यों मनाया जाता है National Technology Day? PM ने टेक्नोलॉजी को बताया आत्मनिर्भर भारत का अहम स्तंभ

PM Modi ने भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit में अलग-अलग स्टॉल्स पर विजिट किया, जिसमें जियो के कई स्टॉल मौजूद थे। इसमें जियो स्टैक, जियो संस्कृति अएआई, जियो आरोग्य एआई, जियो शिक्षा आदि शामिल हैं। इस दौरान जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने पीएम मोदी से मुलाकात की और अपने एआई सिस्टम के बारे में अहम जानकारियां उन्हें दी।

Meta and Airtel

जियो के अलावा, मोदी Meta के पवेलियन में भी पहुंचे। मेटा पवेलियन में उन्होंने मेटा स्मार्ट ग्लासेस की टेक्नोलॉजी को करीब से समझा। साथ ही उन्होंने Airtel के पवेलियन में भी विजिट किया। एयरटेल ने उन्हें अपने एआई बेस्ड आइडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी की जानकारी दी, जिसके जरिए यूजर्स को पहले ही स्कैम कॉल्स की जानकारी प्राप्त हो जाती है।

India AI Impact Summit 2026

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत 16 फरवरी यानी आज से हो गई है, जो कि 20 फरवरी तक जारी रहेगा। इस समिट के दौरान देश-विदेश से कई टेक दिग्गज भारत दौरे पर आए हुए हैं और वो इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। 5 दिन चलने वाले इस सम्मेलन में एआई सुरक्षा, खतरों, प्रभाव व फायदों से जुड़ी चर्चाएं की जाएंगी।

आपको बता दें, यह साउथ एशिया में होने वाला पहला एआई समिट है, जिसकी मेजबानी भारत कर रहा है। इस समिट का आयोजन देश की राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में किया गया है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।