Oppo Pad Mini लॉन्च से पहले Geekbench डेटाबेस पर आया नजर, मिल सकता है ये प्रोसेसर

Oppo Pad Mini लॉन्च से पहले Geekbench लिस्टिंग में नजर आया है, इसमें फास्ट प्रोसेसर, सिल्म डिजाइन, बड़ी बैटरी और स्मूथ डिस्प्ले इसे मिल सकती हैं। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 10, 2026, 04:32 PM (IST)

Oppo का अपकमिंग टैबलेट Oppo Pad Mini लॉन्च से पहले ही काफी चर्चा में आ गया है, हाल ही में यह टैबलेट Geekbench डेटाबेस पर देखा गया है, जिससे इसके कुछ अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इसे 21 अप्रैल को चीन में लॉन्च कर सकती है। Oppo ने हाल ही में एक टीजर वीडियो भी जारी किया है, जिसमें टैबलेट का स्लिम डिजाइन और पतले बेजेल्स नजर आए हैं। इस इवेंट में कंपनी Oppo Find X9 Ultra, Find X9s Pro जैसे स्मार्टफोन्स के साथ Oppo Watch X3 Mini और Oppo Enco Clip 2 भी पेश कर सकती है। और पढें: OPPO Pad 5 Pro और Pad Mini के कलर ऑप्शन लीक, स्टोरेज ऑप्शन भी आए सामने

चिपसेट और परफॉर्मेंस 

Geekbench लिस्टिंग के मुताबिक Oppo Pad Mini में एक काफी दमदार ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिल सकता है। इसमें 6-Core की स्पीड 3.32GHz है, जबकि 2-Core 3.80GHz पर चलते हैं। माना जा रहा है कि इसमें नया Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है, जो Snapdragon 8 Elite Gen 5 से थोड़ा कम पावरफुल होगा। अगर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इस टैबलेट को Single-Core टेस्ट में 2762 और Multi-Core टेस्ट में 9037 स्कोर मिला है। इससे पता चलता है कि इसका Multi-Core परफॉर्मेंस काफी बेहतर होगा, जबकि Single-Core थोड़ा कम हो सकता है। और पढें: Oppo Pad Mini के लॉन्च से पहले हुए ये फीचर्स हुए लीक, जानें क्या होगा खास

RAM और डिस्प्ले

इस टैबलेट में 12GB RAM मिलने की उम्मीद है, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग का अनुभव स्मूथ रहेगा, साथ ही यह Android 16 बेस्ड यूजर इंटरफेस के साथ आ सकता है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 8.8-inch का LTPO OLED पैनल दिया जा सकता है, जो 144Hz तक का हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इसका 3:2 आस्पेक्ट रेशियो इसे प्रोडक्टिविटी और एंटरटेनमेंट दोनों के लिए बेहतर बनाता है। इसके अलावा पतले बेजेल्स और यूनिक कैमरा प्लेसमेंट इसे प्रीमियम लुक देते हैं। और पढें: Vivo Pad 6 Pro हुआ लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सब कुछ

बैटरी और डिजाइन

बैटरी और डिजाइन के मामले में भी Oppo Pad Mini काफी दमदार साबित हो सकता है। इसमें करीब 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी ने इसे काफी स्लिम बनाने की कोशिश की है, जिसकी मोटाई सिर्फ 5.39mm और वजन करीब 279 ग्राम बताया जा रहा है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।