इंतजार खत्म- OPPO Find N2 Flip की भारतीय कीमत इस दिन होगी अनाउंस, डेट कंफर्म

OPPO Find N2 Flip फोन फरवरी में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ था। हालांकि, उस वक्त फोन की भारतीय कीमत रिवील नहीं हुई थी। अब फाइनली कंपनी ने वह तारीख रिवील कर दी है, जिस दिन इस फोन की भारतीय कीमत से पर्दा उठाया जाएगा।

Published By: Manisha | Published: Mar 06, 2023, 05:56 PM (IST)

हाइलाइट

  • Oppo Find N2 Flip के बैक में दिया गया है 3.26 इंच डिस्प्ले
  • MediaTek Dimensity 9000+ प्रोसेसर से लैस है फोन
  • Astral Black और Moonlit Purple कलर ऑप्शन पेश किया गया है फोन

OPPO Find N2 Flip स्मार्टफोन पिछले महीने ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे चुका है। फिलहाल कंपनी ने अपने इस फ्लिप फोन की भारतीय कीमत रिवील नहीं की है। हालांकि, लंबे इंतजार के बाद अब फाइनली कंपनी ने उस तारीख का ऐलान कर दिया है, जिस दिन ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप फोन की भारतीय कीमत अनाउंस की जाएगी। बता दें, इंडियन मार्केट में इस स्मार्टफोन की टक्कर Samsung Galaxy Z Flip 4 से होगी, जिसकी शुरुआती कीमत भारत में 89,999 रुपये है। और पढें: 32MP सेल्फी कैमरा वाले Oppo Find N2 Flip पर धांसू ऑफर, मिल रहा 8 हजार का तगड़ा Discount

बता दें, OPPO India ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए उस तारीख का ऐलान कर दिया है, जिस दिन OPPO Find N2 Flip की भारतीय कीमत रिवील होगी। भारत में ओप्पो के इस लेटेस्ट फ्लिप फोन की कीमत 13 मार्च को अनाउंस होने वाली है। और पढें: Flipkart Sale: Oppo Find N2 Flip 5G स्मार्टफोन पर जबरदस्त ऑफर, 10 हजार रुपये बचाने का शानदार मौका

Oppo Find N2 Flip Price in Global Market

ग्लोबल मार्केट में इस स्मार्टफोन की कीमत £849 (लगभग 84,350 रुपये) है। यह दाम फोन के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज ऑप्शन का है। कंपनी ने फोन में Astral Black और Moonlit Purple कलर ऑप्शन पेश किए गए हैं।

Oppo Find N2 Flip Specifications

ओप्पो के इस फोन में 6.8-इंच फुल HD+ OLED फोल्डेबल डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसका रेजलूशन 1,080×2,520 पिक्सल है। इसके साथ इस फोन में एक और डिस्प्ले मिलता है, जो कि रियर पैनल पर मौजूद है। यह डिस्प्ले 3.26 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, इसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। डिस्प्ले में 1600 nits की ब्राइटनेस भी मिलेगी।

इसके अलावा, यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9000+ प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12GB RAM और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह फोल्डेबल डिवाइस Android 13 आउट ऑफ द बॉक्स पर आधारित Color OS 13 पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में Hasselblad डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का Sony IMX 890 प्राइमरी सेंसर और दूसरा 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में Flexform सेल्फी कंट्रोल गेस्चर भी दिया गया है।

इसके अलावा, डिवाइस में 4300mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही इसमें फेस अनलॉक टेक्नोलॉजी भी मिलती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।