OpenAI ने ChatGPT को किया अपडेट, यूजर्स को मिलेगा ये बड़ा फायदा

OpenAI ने अपने ChatGPT के लिए नया अपडेट जारी किया है। इस अपडेट में नया मॉडल GPT-5.3 Instant जोड़ा गया है, जो पहले से ज्यादा सटीक और नेचुरल जवाब देगा। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Mar 05, 2026, 08:58 AM (IST) | Edited: Mar 05, 2026, 08:59 AM (IST)

OpenAI ने अपने फेमस AI चैटबॉट ChatGPT के लिए नया अपडेट जारी किया है। कंपनी ने बताया कि अब ChatGPT में इस्तेमाल होने वाला मॉडल GPT-5.3 Instant पहले से ज्यादा स्मार्ट और सटीक जवाब देगा। पिछले कुछ समय से कई यूजर्स शिकायत कर रहे थे कि चैटबॉट के जवाब कभी-कभी बहुत क्रिंज लगते हैं या फिर ऐसे लगते हैं जैसे कोई काउंसलिंग सेशन चल रहा हो। इसी फीडबैक को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इस नए अपडेट को रोल आउट किया है। OpenAI का कहना है कि इस अपडेट के बाद यूजर्स को ज्यादा नेचुरल, साफ और सीधे जवाब मिलेंगे। और पढें: OpenAI बना रहा ChatGPT के लिए ये खास फीचर, रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा

नए GPT-5.3 अपडेट से यूजर्स को क्या फायदा मिलेगा

OpenAI ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि नए अपडेट का मुख्य मकसद जवाबों की सटीकता बढ़ाना और बातचीत के दौरान आने वाले अनावश्यक डिस्क्लेमर को कम करना है। अब GPT-5.3 Instant इन चीजों को कम करेगा और ज्यादा सीधे व उपयोगी जवाब देगा। इसका मतलब है कि यूजर के सवाल का जवाब अब ज्यादा स्पष्ट और समझने में आसान होगा। कंपनी का कहना है कि यह बदलाव खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो ChatGPT का इस्तेमाल रोजमर्रा के काम, पढ़ाई, रिसर्च या कंटेंट बनाने के लिए करते हैं। और पढें: Perplexity ने दिया चैलेंज, 8 हफ्तों में बनाओ अरबों की कंपनी, इनाम में मिलेंगे लगभग 9 करोड़ रुपए

चैटबॉट का व्यवहार लगेगा इंसानों जैसा

कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर भी इस अपडेट का एक उदाहरण शेयर किया। इसमें पुराने मॉडल और नए मॉडल के जवाबों की तुलना दिखाई गई। OpenAI के मुताबिक नया मॉडल बातचीत के टोन और फ्लो पर ज्यादा ध्यान देता है। इससे चैटबॉट का व्यवहार ज्यादा स्वाभाविक और इंसानों जैसा लगेगा। कंपनी का कहना है कि यह बदलाव बेंचमार्क में शायद साफ दिखाई न दे, लेकिन यूजर्स के अनुभव को काफी बेहतर बना सकता है। और पढें: Google Veo 3.1 Lite Launched: अब कम खर्च में हाई क्वालिटी AI वीडियो, जानें कीमत

क्या नए अपडेट से ChatGPT के जवाब ज्यादा बेहतर होंगे

इसके अलावा OpenAI ने यह भी बताया कि नया मॉडल पहले के मुकाबले ज्यादा Factual जवाब देगा। कंपनी के अनुसार, GPT-5.3 Instant में 'Hallucinations' यानी गलत या मनगढ़ंत जानकारी देने की समस्या में भी कमी आई है। इसके अलावा अब ChatGPT पहले की तरह बिना वजह सवालों को मना भी कम करेगा। कई बार AI लंबी नैतिक या सावधानी वाली बातों से शुरुआत करता था, लेकिन अब यह सीधे और साफ तरीके से जवाब देने की कोशिश करेगा। OpenAI का कहना है कि इस अपडेट के बाद ChatGPT इंटरनेट से मिली जानकारी और अपने ज्ञान के बीच बेहतर संतुलन बनाएगा, जिससे यूजर्स को पहले से ज्यादा काम की जानकारी मिलेगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।