OpenAI का बड़ा प्लान, ChatGPT को सिर्फ चैटबॉट नहीं बल्कि बनाया जाएगा पूरा ऑपरेटिंग सिस्टम

OpenAI ChatGPT को अब सिर्फ चैटबॉट नहीं बल्कि एक पूरा ऑपरेटिंग सिस्टम बनाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए Glen Coates को नए Head of App Platform के रूप में नियुक्त किया गया है। इससे ChatGPT यूजर्स के लिए डिजिटल कंट्रोल प्लेटफॉर्म की तरह काम करेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Dec 17, 2025, 10:35 AM (IST)

OpenAI ने ChatGPT को सिर्फ चैटबॉट नहीं बल्कि एक पूरी तरह का ऑपरेटिंग सिस्टम बनाने की योजना बनाई है। इसके लिए कंपनी ने Glen Coates को नए Head of App Platform के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है। Glen Coates का काम ChatGPT में ऐप इंटीग्रेशन, AI एजेंट्स और भविष्य के हार्डवेयर प्रोजेक्ट्स को विकसित करना होगा, जिससे यह एक डिजिटल कंट्रोल प्लेटफॉर्म की तरह काम कर सके। और पढें: Google I/O 2026: आखिर क्या है Antigravity 2.0 AI Tool, मिलेगा ये बड़ा फायदा

Glen Coates कौन हैं और उनका रोल क्यों अहम है?

Glen Coates पहले Shopify में Vice President और Head of Product के पद पर थे। उनका अनुभव बड़े प्लेटफॉर्म और ऐप इकोसिस्टम बनाने में OpenAI को ChatGPT को ऑपरेटिंग सिस्टम में बदलने में मदद करेगा। Glen Coates सीधे ChatGPT के वर्तमान हेड Nick Turley को रिपोर्ट करेंगे। उनके जुड़ने की खबर उन्होंने खुद X पर शेयर की है। और पढें: Perplexity ने दिया चैलेंज, 8 हफ्तों में बनाओ अरबों की कंपनी, इनाम में मिलेंगे लगभग 9 करोड़ रुपए

ChatGPT अब सिर्फ चैटबॉट क्यों नहीं रहा?

ChatGPT में अब ChatGPT Apps जैसी फीचर्स शामिल हो चुकी हैं, जिससे यूजर्स को सीधे ऐप्स के जरिए फोटो एडिटिंग, डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट और बाकी सेवाएं यूज कर सकते हैं। AI एजेंट्स और मेमोरी फीचर की मदद से ChatGPT अब डिजिटल कंट्रोल लेयर की तरह काम करता है, जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम यूजर और ऐप्स के बीच ब्रिज का काम करता है। और पढें: AI करेगा आपका सारा काम, बिना लैपटॉप खोले होगा सब कुछ, Anthropic के Claude में आया खास फीचर

ChatGPT का ऑपरेटिंग सिस्टम बनने का अगला कदम क्या होगा?

ChatGPT के पूर्ण ऑपरेटिंग सिस्टम बनने के लिए हार्डवेयर इंटीग्रेशन जरूरी है। OpenAI जानी-मानी डिजाइनर Jony Ive के साथ AI-ड्रिवन डिवाइस पर काम कर रहा है, जो 2027 तक लॉन्च हो सकता है। फिलहाल टाइमलाइन घोषित नहीं की गई है लेकिन App Platform हेड की नियुक्ति से यह साफ है कि OpenAI इस योजना को गंभीरता से आगे बढ़ा रहा है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।