OnePlus Nord 6 फोन 7800mAh बैटरी के साथ मारेगा एंट्री! लॉन्च टाइमलाइन लीक

OnePlus Nord 6 फोन की लॉन्च टाइमलाइन लीक हो गई है। साथ ही फोन के स्पेक्स ऑनलाइन सामने आ चुके हैं। यहां जानें डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Nov 12, 2025, 05:54 PM (IST)

OnePlus Nord 6 से जुड़ी लीक सामने आने लगी है। लेटेस्ट लीक में फोन की लॉन्च टाइमलाइन व स्पेसिफिकेशन से जुड़ी जानकारी सामने आई है। लीक की मानें, तो डिजाइन में यह फोन अपन पिछले मॉडल OnePlus Nord 5 के समान ही होने वाला है। इसके अलावा, फोन के फीचर्स OnePlus ACE 6 जैसे रहने वाले हैं। लीक की मानें, तो यह फोन 6.83 इंच डिस्प्ले के साथ दस्तक देने वाला है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस होगा। फोन में 16GB RAM व 512GB स्टोरेज दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का कैमरा मौजूद होगा। यहां जानें डिटेल्स। और पढें: 1000 रुपये से कम महीना देकर घर लाएं धाकड़ स्मार्टफोन, मिलेंगे दमदार बैटरी और कैमरा जैसे फीचर्स

OnePlus Nord 6 Launch Timeline Tipped

Yogesh Brar (@heyitsyogesh) ने अपने X हैंडल पर OnePlus Nord 6 से जुड़ी डिटेल्स लीक की है। लीक के मुताबिक, OnePlus Nord 6 फोन टेस्टिंग फेज में दस्तक दे चुका है। टिप्स्टर ने फोन की लॉन्च टाइमलाइन भी लीक की है। लीक के मुताबिक, यह फोन साल 2026 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। वनप्लस कंपनी हर साल इसी वक्त अपनी नॉर्ड सीरीज का फोन लेकर आती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, OnePlus Nord 4 फोन को पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। और पढें: OnePlus Nord Buds 4 Pro Review: क्या ये ईयरबड्स वाकई हैं पैसा वसूल, जानें यहां

OnePlus Nord 6 leak Specs

टिप्सटर के मुताबिक, OnePlus Nord 6 फोन का डिजाइन अपने पिछले मॉडल OnePlus Nord 5 के समान ही होने वाला है। लीक फीचर्स की बात करें, तो OnePlus Nord 6 के स्पेक्स OnePlus Ace 6 के समान हो सकते हैं। लीक फीचर्स की बात करें, तो यह फोन 6.83 इंच डिस्प्ले के साथ दस्तक दे सकता है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1.5K पिक्सल का होगा। वहीं, रिफ्रेश रेट 165Hz का होगा। साथ ही फोन Android 16 बेस्ड ColorOS 16 के साथ आ सकता है। और पढें: OnePlus Nord 6 हुआ महंगा, 4 हजार से ज्यादा बढ़ी फोन की कीमत

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी और 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसमें यूजर्स को 16GB RAM व 512GB स्टोरेज दी जा सकती है। फोन की बैटरी 7,800mAh की हो सकती है, जिसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।