NxtQuantum ला रहा AI+ Nova 5G सीरीज! इंडिया लॉन्च डेट हुई लीक

NxtQuantum कंपनी जल्द ही भारत में अपने AI+ ब्रांडेड फोन लेकर आने वाली है। लेटेस्ट लीक में फोन के नाम और डेट से जुड़ी जानकारी सामने आई है।

Published By: Manisha | Published: Jun 03, 2025, 01:46 PM (IST)

NxtQuantum Shift Technologies कंपनी जल्द ही भारत में AI+ ब्रांड के तहत अपने पहले स्मार्टफोन्स लॉन्च करने जा रही है। ये फोन Made-in-India होंगे, जिन्हें आप Flipkart के जरिए खरीद सकेंगे। कंपनी ने फिलहाल इन स्मार्टफोन की लॉन्च डेट रिवील नहीं की है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के तहत इन फोन लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी AI+ Nova 5G सीरीज के तहत नए फोन लेकर आ सकती है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: 2026 मे 40,000 से कम में लॉन्च होगा Ai+ का फ्लिप स्मार्टफोन, जानें इसकी खासियत

FoneArena की लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि NxtQuantum AI+ Nova 5G सीरीज की लॉन्च डेट रिवील हो गई है। यह सीरीज भारत में 25 जून को लॉन्च होगी। रिपोर्ट की मानें, तो कंपनी इस सीरीज के तहत 3 फोन लेकर आने वाली है। इन फोन की कीमत 5000 रुपये से लेकर 8000 रुपये के अंदर होने वाली है। यह कंपनी के एंट्री लेवल फोन होने वाले हैं। हालांकि, दावा किया जा रहा है कि ये फोन फास्ट 5G कनेक्टिविटी के साथ दस्तक देंगे। साथ ही इनमें ए़डवांस लेवल के AI फीचर्स भी मिल सकते हैं। और पढें: AI+ Pulse और AI+ Nova 5G भारत में लॉन्च, मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स

जैसे कि हमने बताया AI+ Nova 5G सीरीज के तहत आने वाले फोन की सेल Flipkart पर उपलब्ध होगी। फ्लिपकार्ट पर इस ब्रांड के फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव की जा चुकी है। और पढें: Upcoming Smartphones in India: Samsung Galaxy Z Fold 7 से लेकर OnePlus Nord 5 तक, भारत आ रहे ये 8 फोन

इससे पहले कंपनी कंफर्म कर चुकी है कि AI+ ब्रांडेड फोन Made-In-India होंगे, जिसमें हार्डवेयर से लेकर सॉफ्टवेयर तक शामिल हैं। इस सीरीज के फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह "use high-quality refurbished components" से बने होंगे, जिसका उद्देश्य इलेक्ट्रोनिक वेस्ट को कम करना है। फोन में इको-फ्रेंडली डिजाइन के साथ एआई फीचर्स का कॉम्बिनेश देखने को मिलेगा।

फिलहाल, कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर AI+ Nova 5G सीरीज को कंफर्म नहीं किया है और नही इसकी लॉन्च डेट से पर्दा उठाया है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।