NPCI और RBI ने लॉन्च किया UPI पेमेंट का अनोखा तरीका, आज से बिना PIN डाले होगा ट्रांजैक्शन

क्या आप जानते हैं कि अब UPI पेमेंट करना और भी आसान होने वाला है, NPCI और RBI ने मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में नया तरीका पेश किया है, जिससे आप बिना PIN डाले फिंगरप्रिंट, फेस या स्मार्ट ग्लास से सीधे पेमेंट कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Oct 08, 2025, 01:16 PM (IST)

NPCI और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मुंबई में हुए ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम को और बेहतर बनाने के लिए कुछ नई चीजें पेश की हैं। इनमें सबसे खास है UPI ट्रांजैक्शन के लिए बायोमेट्रिक (जैसे फिंगरप्रिंट) और स्मार्ट ग्लास से पहचान करने की सुविधा। इसका मकसद डिजिटल पेमेंट को तेज, सुरक्षित और आसान बनाना है। इस इवेंट में Navi UPI ने देश में पहली बार बड़े पैमाने पर बायोमेट्रिक पेमेंट शुरू किया और यूजर्स के लिए आसान ऑनबोर्डिंग का तरीका भी पेश किया। और पढें: Paytm का बड़ा अपडेट, दो नए फीचर्स किए लॉन्च

बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन कैसे काम करेगा?

NPCI ने मंगलवार को एक नई सुविधा शुरू की है, जिसे ऑन-डिवाइस बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन कहा जाता है। अब यूजर्स अपने स्मार्टफोन की फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक का इस्तेमाल करके UPI ट्रांजैक्शन कर सकते हैं, बिना PIN डाले। यह सुविधा ऑप्शनल है और हर ट्रांजैक्शन बैंक द्वारा सुरक्षित तरीके से चेक किया जाएगा। इस नए सिस्टम से खासकर बुज़ुर्ग और डिजिटल पेमेंट में नए यूजर्स आसानी से पेमेंट कर पाएंगे, क्योंकि कई बार PIN डालना उनके लिए मुश्किल होता है। और पढें: Axis Bank लाया Aadhaar Face Authentication फीचर, अब घर बैठे ऐसे अपडेट करें मोबाइल नंबर

वियरेबल ग्लास और Aadhaar फेस ऑथेंटिकेशन क्या नई सुविधाएं लाएंगे?

अब UPI Lite वियरेबल स्मार्ट ग्लास के जरिए भी पेमेंट करने की सुविधा देता है। इसका मतलब है कि यूजर्स छोटे-छोटे ट्रांजैक्शन जैसे रिटेल शॉप, खाने-पीने या यात्रा के लिए QR कोड स्कैन करके और वॉइस कमांड से पैसे भेज सकते हैं, बिना मोबाइल या PIN डाले। इसके अलावा Aadhaar फेस ऑथेंटिकेशन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे यूजर्स अपने UPI PIN को सेट या बदल सकते हैं। यह सुविधा खासकर उन लोगों के लिए मददगार है जिनके पास डेबिट कार्ड आसानी से नहीं है। और पढें: 1 अप्रैल से बदल रहे हैं नियम, ऑनलाइन पेमेंट के लिए अब सिर्फ OTP से नहीं चलेगा काम

बायोमेट्रिक पेमेंट के नियम और UPI कैश पॉइंट की नई सुविधा क्या है?

NPCI ने बताया कि बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन शुरू में सिर्फ 5000 रुपये तक के ट्रांजैक्शन के लिए काम करेगा। बैंक और UPI ऐप्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि डिवाइस सही तरह से काम करे, सुरक्षा ठीक हो और UIDAI व NPCI के नियमों का पालन हो। अगर कोई यूजर 90 दिन तक एक्टिव नहीं रहता या UPI PIN बदलता है, तो बायोमेट्रिक सुविधा अपने आप बंद हो जाएगी। इसके अलावा अब UPI कैश पॉइंट्स पर माइक्रो ATM से पैसे निकालने का नया तरीका भी आया है। साथ ही जॉइंट और मल्टी-सिग्नेचर अकाउंट वाले लोग भी अब UPI से ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। Navi UPI ने मंगलवार को बताया कि वह देश में बड़े पैमाने पर बायोमेट्रिक पेमेंट देने वाला पहला प्लेटफॉर्म बन गया है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।