Nothing Headphone (a) हुए लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ मिलेगा कस्टमाइजेबल कंट्रोल
Nothing Headphone (a) ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है, जो कि Nothing Headphone 1 की तुलना में एक किफायती ऑप्शन है। यहां जानें फोन की कीमत और उपलब्धता से जुड़ी डिटेल्स।
Published By: Manisha | Published: Mar 05, 2026, 06:08 PM (IST)
Nothing Headphone (a) लॉन्च हो गए हैं। यह कंपनी का लेटेस्ट किफायती हेडफोन है, जो कि फ्लैगशिप Nothing Headphone 1 की तुलना में आपके लिए एक बजट-फ्रेंडली ऑप्शन होने वाला है। फीचर्स की बात करें, तो इसमें Adaptive Active Noise Cancellation (ANC) फीचर मिलता है। इसके अलावा, इसमें क्लियर वॉइस कॉल के लिए Environmental Noise Cancellation (ENC) सपोर्ट मिलेगा, जो कि बाहरी शोर के दौरान यूजर्स की आवाज को सामने वाले तक क्लियरी पहुंचाने में मदद करता है। इसमें 3 माइक्रोफोन्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें लाइटवेट डिजाइन मिलता है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स।
Nothing Headphone (a) Specs
कंपनी ने Nothing Headphone (a) को लाइटवेट डिजाइन के साथ पेश किया है। इस हेडफोन का वजह मात्र 310g है। इस हेडफोन में आपको चार कलर ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें Black, White, Pink और Yellow के ऑप्शन शामिल है। बाहरी शोर में आपको आसपास की आवाज से वाकिफ रखने के लिए इसमें Adaptive Active Noise Cancellation (ANC) सपोर्ट दिया गया है, जो कि आसपास के शोर के हिसाब से एडजस्ट हो जाता है।
कॉलिंग के लिए इसमें 3 माइक्रोफोन दिए गए हैं, जिनके साथ Environmental Noise Cancellation (ENC) सिस्टम मिलता है। यह फीचर बाहरी शोर के दौरान भी सामने वाले तक आपकी साफ वॉइस प्रोवाइड करता है।
हेडफोन के ईयरकप में नथिंग का फिजिकल कंट्रोल सिस्टम भी दिया गया है, जिसमें Roller, Paddle और Button controls दिया गया है। इन बटन के साथ आप वॉल्यूम को एडजस्ट कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि यह हेडफोन सिंगल चार्ज पर 135 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक प्रोवाइड करेंगे। साथ ही 5 मिनट की चार्जिंग पर यह 5 घंटे चलते हैं। पानी से बचाव के लिए इसमें IP52 रेटिंग मिलती है।
Nothing Headphone (a) Price
कंपनी ने फिलहाल Nothing Headphone (a) की भारतीय कीमत रिवील नहीं की है। हालांकि, ग्लोबली इसकी कीमत GBP 149 (लगभग 18,200 रुपये) से शुरू होती है। कंपनी ने इनमें Black, White, Pink और Yellow कलर ऑप्शन पेश किए हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।