आ गई Nothing Ear (2) की लॉन्च डेट, इन दमदार फीचर्स के साथ करेगा एंट्री

Nothing Ear (2) TWS की लॉन्च डेट कंपनी ने अनाउंस कर दी है। साथ ही कुछ खास फीचर्स भी कन्फर्म कर दिया हैं। टीजर वीडियो में इसका डिजाइन भी सामने आया है।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 07, 2023, 11:15 AM (IST)

हाइलाइट

  • Nothing Ear (2) को 22 मार्च को लॉन्च किया जा रहा है।
  • पहले वाले TWS से अलग, इसके डिजाइन में कुछ बदलाव होंगे।
  • TWS ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ लाए जाएंगे।

Nothing Ear (2) की लॉन्च डेट अनाउंस हो गई है। कंपनी के मालिक Carl Pei ने TWS की लॉन्च डेट कनफर्म कर दी है। इसे इस महीने यानी मार्च के अंत में पेश किया जाएगा। यह कंपनी के दूसरे TWS ईयरबड्स होंगे। जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने Nothing Ear (1) को भारत में ऑफिशियल डिस्कंटीन्यू कर दिया है। इसके बाद अब कंपनी Ear (2) लाने की तैयारी में है। इसकी लॉन्चडेट और फीचर जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Nothing Phone 4a को Flipkart सेल से पहले खरीदने का सिर्फ यहां मिलेगा मौका, जानिए कब होगा लॉन्च

Nothing Ear (2) Lauch Date

कंपनी के नए प्रीमियम TWS Nothing Ear (2) को 22 मार्च, 2023 को लॉन्च किया जाएगा। ब्रांड ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। TWS की बिक्री लॉन्च होने के कुछ समय बाद ही ग्लोबली शुरू हो जाएगी। अभी कंपनी ने सेल डेट नहीं बताई है। लॉन्च डेट के अलावा, कंपनी ने अपकमिंग ईयरबड्स के खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी कर दिया है। और पढें: Nothing Ear (Open) ईयरबड्स भारत में लॉन्च, ChatGPT के साथ मिलेगी 24 घंटे चलने वाली बैटरी

ऐसा होगा डिजाइन

TWS ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ आएगा। प्रीमियम TWS ईयरबड्स कंपनी के आइकॉनिक डिजाइन के साथ आएंगे। इसका मतलब है कि यूजर्स को TWS ईयरबड्स और चार्जिंग केस सेमी-ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ मिलेंगे। और पढें: Nothing Ear 3 ईयरबड्स Super Mic के साथ हए लॉन्च, ट्रांसपेरेंट लुक के साथ मिलेगा ये सब खास

टीजर इमेज में भी डिजाइन दिया गया है। ईयरबड्स के केस को नए डिजाइन के साथ लाया जाएगा। लीक हुए रेंडर्स के मुताबिक, ईयरबड्स सेमी-ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ बने रहेंगे। दोनों ईयरबड्स में सिलिकॉन रबर ईयर टिप्स दिए गए हैं।

TWS के कन्फर्म फीचर्स

ईयरबड्स एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) को भी सपोर्ट करेंगे। अब तक कन्फर्म किए गए अन्य डिटेल में ईयरबड्स के लिए रीयल-टाइम GPS ट्रैकिंग भी शामिल है। इससे TWS खो जाने पर उन्हें आसानी से खोजने में मदद मिलेगी।

ईयरबड्स के डिजाइन में कुछ मामूली बदलाव हैं। शोर-केंसिल करने वाला माइक्रोफोन में बदलाव होगा। इसकी तुलना में ईयर (1) के माइक्रोफोन को ईयरबड के ऊपर रखा गया था। तने पर नथिंग ईयर (2) ब्रांडिंग भी होती है। सटीक डिजाइन, कीमत और फीचर्स तो लॉन्चिंग के दौरान 22 मार्च को ही पता चलेंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।