NoiseFit Diva Araya स्मार्टवॉच खूबसूरत डिजाइन और Bluetooth calling के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
NoiseFit Diva Araya स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च हो गई है। इस स्मार्टवॉच में आपको BT calling जैसे कई धमाकेदार फीचर्स मिलते हैं। यहां जानें वॉच की कीमत और खूबियों से जुड़ी डिटेल्स।
Published By: Manisha | Published: Apr 21, 2026, 05:32 PM (IST)
NoiseFit Diva Araya स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च हो गई है। यह वुमेन स्पेशल स्मार्टवॉच है, जिसमें तगड़े टेक फीचर्स के साथ-साथ प्रीमियम फैशन भी मिलता है। कंपनी ने इस वॉच में Scratch-resistant ceramic मटीरियल का इस्तेमाल किया है। इसके साथ वॉच में Ceramic, Metal और Mesh तीन स्ट्रैप के ऑप्शन मिलते हैं। फीचर्स की बात करें, तो इस वॉच में 1.28 इंट का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें हार्ट रेट जैसे कई हेल्थ फीचर्स मौजूद है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टवॉच सिंगल चार्ज पर 5 दिन तक इस्तेमाल की जा सकती है। आइए जानते हैं इस वॉच की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी सभी डिटेल्स।
NoiseFit Diva Araya for women Price in India
कंपनी ने NoiseFit Diva Araya for women को 4,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इस वॉच को आप Amazon व Gonoise.com के जरिए खरीद सकेंगे।
NoiseFit Diva Araya for women Specs
फीचर्स की बात करें, तो NoiseFit Diva Araya में 1.28 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले में 850 Nits की ब्राइटनेस दी गई है। जैसे कि हमने बताया इस वॉच के स्ट्रैप में Ceramic, Metal और Mesh जैसे 3 ऑप्शन मिलते हैं। इसके अलावा, वॉच में कई हेल्थ फीचर्स मौजूद हैं, जिसमें Heart rate monitoring, SpO₂ tracking, sleep tracking, stress tracking, cycle tracking, overnight skin temperature tracking आदि शामिल है। सेफ्टी के लिए कंपनी ने वॉच में SOS फीचर दिया है, जो कि लाइव लोकेशन ट्रैकिंग को सपोर्ट करता है।
कनेक्टिविटी के लिए इस वॉच में आपको Bluetooth calling सपोर्ट मिलेगा। इसमें ब्लूटूथ वी5.3 भी मौजूद है। इसके साथ वॉच में AI voice assistant, notifications, music control, camera control, weather updates, find my phone जैसे स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं। इसमें आपको Calculator, world clock, timer, stopwatch जैसे टूल्स का भी एक्सेस शामिल है। यह वॉच 100 से ज्यादा क्लाउड बेस्ड व कस्टम वॉच फेस सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि फोन सिंगल चार्ज पर 5 दिन तक की यूसेज प्रोवाइड करता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।