Motorola razr 50 और Motorola razr 50 Ultra जल्द होंगे लॉन्च, कीमत और फीचर्स लीक
Motorola razr 50 और razr 50 Ultra फोन की डिटेल्स ऑनलाइन लीक हो गई है। यह Motorola razr 40 सीरीज का अपग्रेड वर्जन होगा। यहां जानें फोन की कीमत और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स।
Published By: Manisha | Published: May 14, 2024, 03:47 PM (IST)
हाइलाइट
- Motorola razr 50 सीरीज जल्द मार्केट में हो सकती है लॉन्च
- सीरीज में शामिल होंगे 2 फोन
- फोन के फीचर्स हुए लीक
Motorola razr 50 सीरीज जल्द ही दस्तक दे सकती है। इस सीरीज के तहत कंपनी दो फोन Motorola razr 50 और Motorola razr 50 Ultra को पेश कर सकती है। यह सीरीज पिछले साल लॉन्च हुई Motorola razr 40 सीरीज का अपग्रेड वर्जन होगी। ये कंपनी के clamshell फ्लिप डिजाइन के फोन हैं। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में इस फोन की कीमत, फीचर्स व कलर ऑप्शन की जानकारी सामने आई है। लीक की मानें, तो इस अल्ट्रा मॉडल 6.9 इंच डिस्प्ले के साथ दस्तक देगा। वहीं, बैक में 3.6 इंच का कवर डिस्प्ले मिलेगा।
Motorola razr 50 5G Leak Price
91mobiles लीक की बात करें, तो Motorola razr 50 5G फोन में 8GB RAM व 256GB स्टोरेज मॉडल को EUR 899 (लगभग 80,980 रुपये) की कीमत में पेश किया जा सकता है। इस फोन में दो कलर ऑप्शन पेश किए जा सकते हैं, जिसमें Sand और Gray शामिल होंगे। वहीं, दूसरी ओर razr 50 Ultra (razr+ 2024) को USD 999 (लगभग 83,430 रुपये) की कीमत में पेश किया जा सकता है। इस फोन में तीन कलर ऑप्शन Midnight Blue, Spring Green और Hot Pink शामिल होंगे।
Motorola razr 50 Ultra (moto razr+ 2024) leak Features
Smartprix रिपोर्ट में Motorola razr 50 Ultra के फीचर्स लीक किए गए हैं। कहा जा रहा है कि यह फोन 6.9 इंच OLED डिस्प्ले के साथ दस्तक दे सकता है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 2640 x 1080 पिक्सल होगा। इस फोन के बैक में 3.6 इंच का कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा, यह फोन Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर से लैस होगा। इसमें 12GB RAM व 256GB स्टोरेज मॉडल दस्तक दे सकता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ एक 50MP का सेकेंडरी कैमरा 2x टेलीफोटो लेंस शामिल होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद होगा।
फोन की बैटरी 4000mAh की होगी, जिसके साथ यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग मिलेगी। फोन में भी फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा। फोन में e-SIM सपोर्ट दिया जाएगा। पानी से बचाव के लिए इसमें IPX8 रेटिंग मिलेगी। यह फोन Android 14 बेस्ड Hello UI पर काम करेगा। ये दोनों ही फोन clamshell फ्लिप डिजाइन के साथ दस्तक देंगे।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।