Moto Pad 60 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, टैब के साथ मिलेगा Moto Pen

Moto Pad 60 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। टैब की सेल Flipkart पर उपलब्ध होगी। फ्लिपकार्ट के जरिए टैब के कई फीचर्स लॉन्च से पहले कंफर्म हो गए हैं।

Published By: Manisha
Published: Sep 08, 2025, 04:34 PM (IST)

Moto Pad 60 Neo टैबलेट की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह कंपनी का लेटेस्ट एडिशन होने वाला है। कंपनी ने न केवल टैब की लॉन्च डेट कंफर्म की है, साथ ही कंपनी ने टैब के कई अहम फीचर्स से भी पर्दा उठा दिया है। यह टैब 11 इंच बड़े डिस्प्ले के साथ आने वाला है। इसके अलावा, टैब MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस होगा। ऑडियो के लिए इस टैब में क्वाड स्पीकर्स दिए जाएंगे, जिसके साथ Dolby Atmos सपोर्ट मौजूद होगा। कंपनी इस टैब में 7,040mAh जंबो बैटरी देगी, जिसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। यहां जानें टैब भारत में कब लॉन्च होगा। और पढें: 50MP कैमरा वाले Oppo Reno16 5G पर 6800 रुपये का फाडू डिस्काउंट, अभी लपकें धमाका Deal

Moto Pad 60 Neo India Launch Date

कंपनी ने अपने ऑफिशियल X हैंडल के जरिए Moto Pad 60 Neo की लॉन्च डेट कंफर्म की है। यह टैब भारत में 12 सितंबर दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। इसे आप Flipkart के जरिए खरीद सकेंगे। पोस्ट में टैब का एक प्रमोशनल पोस्टर भी शेयर किया गया है, जिसमें टैब की पहली झलक देखने को मिल रही है। यह टैब डुअल टोन ग्रीन वेरिएंट में आ सकता है। इसके साथ Pen सपोर्ट भी मिलेगा। और पढें: 6500mAh बैटरी वाले Vivo फोन की पहली सेल, मिलेगा 2425 रुपये का डिस्काउंट

Moto Pad 60 Neo Specifications

फीचर्स की बात करें, तो मोटोरोला के इस अपकमिंग टैब में 11 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz का होगा। इसके अलावा, टैब MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर से लैस होगा। टैब में Smart Connect फीचर्स भी मिलेंगे, जिसमें Cross Control व File Transfer जैसे फीचर्स शामिल होंगे।

यह टैब Moto Pen सपोर्ट के साथ आएगा, जो कि बॉक्स में शामिल होगा। ऑडियो के लिए इसमें क्वाड स्पीकर्स दिए जाएंगे, जिसके साथ Dolby Atmos सपोर्ट भी मौजूद होगा। यह टैब 6.99mm पतला होगा, वहीं इसका वजन 490 ग्राम का होगा। कंपनी इस टैब में 7,040mAh की बैटरी देग, जिसके साथ 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

FAQs

1. Moto Pad 60 Neo कब लॉन्च होगा?

मोटो पैड 60 नियो 12 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा।

2. मोटो पैड 60 नियो को कहां से खरीद सकेंगे?

मोटो पैड 60 नियो की सेल Flipkart पर उपलब्ध होगी। लॉन्च के वक्त टैब की सेल डेट का भी खुलासा हो जाएगा।

3. मोटो पैड 60 नियो की बैटरी कितनी होगी?

मोटो पैड 60 नियो की बैटरी 7040mAh की होगी, जिसके साथ 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।