Moto Buds Loop और Moto Buds Loop Bass Open-ear TWS बड्स भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Moto Buds Loop और Moto Buds Bass भारत में लॉन्च हो गए हैं। इन बड्स में आपको 48 घंटे तक की लंबी बैटरी और CrystalTalk AI सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। यहां जानें कीमत।

Published By: Manisha | Published: Aug 28, 2025, 04:08 PM (IST)

Moto Buds Loop और Moto Buds Bass बड्स भारत में लॉन्च हो गए हैं। यह कंपनी के लेटेस्ट Open-ear TWS बड्स है, जिसे भारत से पहले ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा चुका है। फीचर्स की बात करें, तो Moto Buds Loop बड्स 12mm ड्राइवर्स के साथ आते हैं। वहीं, Moto Buds Bass में 12.4mm ड्राइवर्स मौजूद हैं। Loop जहां सिंगल चार्ज पर 8 घंटे तक चलता है, वहीं Bass में 7 घंटे तक की बैटरी मिलती है। इनमें ANC सपोर्ट भी मिलता है। यहां जानें बड्स की कीमत और खूबियों से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: 7100mAh बैटरी और 7000Nits ब्राइट डिस्प्ले के साथ Motorola Edge 70 Max लॉन्च, जानें कीमत

Moto Buds Loop, Moto Buds Bass Price in India, Availability

कंपनी ने Moto Buds Loop को 7999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। वहीं, Moto Buds Bass की कीमत 1,999 रुपये है। इन बड्स की सेल 1 सितंबर और 8 सितंबर को शुरू होगी। इन्हें आप Flipkart व कंपनी की साइट से खरीद सकेंगे। Bass में Blue Jewel, Dark Shadow व Posy Green कलर ऑप्शन मिलते हैं। वहीं, Loop में Trekking Green कलर पेश किया गया है। और पढें: Moto G77 Power: 7000mAh बैटरी वाला धांसू फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Moto Buds Loop Features

फीचर्स की बात करें, तो Moto Buds Loop में Bose ट्यून 12mm ड्राइवर्स दिए गए हैं। इनमें Spatial साउंड टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कि आपको 3D ऑडियो एक्सपीरियंस प्रोवाइड कराएगा। इसके अलावा, प्रत्येक ईयरबड्स में डुअल माइक सिस्टम मिलता है, जिसके साथ वॉइस पिकअप सेंसर्स व CrystalTalk AI सपोर्ट मिलता है। और पढें: Moto Pad 70 Pro टैब 10200mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

इन बड्स में Moto AI व Smart Connect फीचर दिया गया है, जिसे आप Moto Buds ऐप के साथ कनेक्ट कर सकते हैं। सिंगल चार्ज पर यह बड्स 8 घंटे तक का प्लेटाइम प्रोवाइड करते हैं। केस के साथ इनका इस्तेमाल 39 घंटे किया जा सकता है। इनमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिसे 10 मिनट चार्ज करके 3 घंटे तक यूज कर सकते हैं। पानी से बचाव के लिए इनमें IP54 रेटिंग मिलती है।

Moto Buds Bass Features

वहीं, दूसरी ओर Moto Buds Bass में 12.4mm ड्राइवर्स दिए गए हैं, जिनके साथ Hi-Res LDAC audio codec सपोर्ट मिलता है। कॉलिंग व म्यूजिक सुनने के दौरान बाहरी शोर को खत्म करने के लिए इसमें 50dB ANC मिलता है। यह बड्स सिंगल चार्ज पर 7 घंटे चलते हैं। वहीं, चार्जिंग केस के साथ यह 48 घंटे तक का प्लेटाइम प्रोवाइड करते हैं। पानी से बचाव के लिए इनमें IP54 रेटिंग है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।