Microsoft इस दिन से कर रहा है Windows 10 का सपोर्ट खत्म, क्या आपका कंप्यूटर हो जाएगा बेकार?

क्या आपका कंप्यूटर 14 अक्टूबर 2025 के बाद बेकार हो जाएगा? Microsoft ने ऐलान किया है कि इस तारीख से Windows 10 का मुफ्त सिक्योरिटी सपोर्ट बंद हो जाएगा। सवाल उठता है कि जिन लोगों के कंप्यूटर Windows 11 पर अपग्रेड नहीं हो सकते, उनका क्या होगा? आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Sep 17, 2025, 11:57 AM (IST)

और पढें: Windows 10 और 11 यूज करने वालों के लिए चेतावनी, CERT-In ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करना होगा ये काम

Microsoft ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि 14 अक्टूबर 2025 से Windows 10 के लिए मुफ्त सिक्योरिटी अपडेट बंद कर दिए जाएंगे। इस फैसले से दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स पर साइबर खतरे का डर मंडरा रहा है। Consumer Reports ने Microsoft के CEO सत्या नडेला को चिट्ठी लिखकर यह निर्णय वापस लेने की मांग की है। उनका कहना है कि यह कदम उन लाखों-करोड़ों लोगों को जोखिम में डाल देगा, जिनके पास पुराने कंप्यूटर हैं और जो Windows 11 पर अपग्रेड नहीं कर सकते। Microsoft का कहना है कि अपग्रेड करना ही सुरक्षित ऑप्शन है, लेकिन असलियत यह है कि कई मशीनें नई हार्डवेयर रिक्वायरमेंट्स पूरी नहीं करतीं। और पढें: Microsoft ने जारी किया Windows 10 का आखिरी अपडेट, अभी इंस्टॉल नहीं किया तो पछताओगे!

Microsoft पर क्या आरोप लगे?

एक रिपोर्ट के अनुसार अगस्त 2025 तक दुनियाभर में लगभग 46.2% लोग अब भी Windows 10 का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें से बड़ी संख्या में डिवाइस ऐसे हैं जिन्हें Windows 11 में बदला ही नहीं जा सकता। Consumer Reports का आरोप है कि Microsoft ग्राहकों को मजबूर कर रहा है कि वे नया डिवाइस खरीदें या फिर सुरक्षा के बिना पुराने सिस्टम का इस्तेमाल करें। साथ ही कंपनी पर यह आरोप भी है कि वह 'साइबर सुरक्षा का हवाला देकर ग्राहकों को बीच रास्ते छोड़ रही है' Consumer Reports का कहना है कि कंपनी का 30 डॉलर (लगभग 2,500 रुपये) हर साल सिर्फ सुरक्षा बढ़ाने के लिए लेगा। और पढें: Windows 10 यूज करने वालों के लिए खतरे की घंटी! लेकिन इन ट्रिक्स से सेफ रहेगा आपका PC

क्या Windows 10 सपोर्ट खत्म होने से करोड़ों कंप्यूटर कबाड़ बन जाएंगे?

इस मुद्दे पर Public Interest Research Group (PIRG) ने भी Consumer Reports का समर्थन किया है। PIRG का अनुमान है कि करीब 40 करोड़ (400 मिलियन) कंप्यूटर सिर्फ इस वजह से कबाड़ में चले जाएंगे क्योंकि वे Windows 11 पर अपग्रेड नहीं हो सकते। इससे न सिर्फ आर्थिक नुकसान होगा बल्कि इलेक्ट्रॉनिक कचरे की समस्या भी और बढ़ जाएगी। Consumer Reports का कहना है कि यह पर्यावरण और समाज दोनों के लिए हानिकारक है। उनका मानना है कि जब तक अधिकतर यूजर्स अपग्रेड करने में सक्षम न हों, तब तक Windows 10 का मुफ्त सुरक्षा सपोर्ट जारी रहना चाहिए।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।