Microsoft ला रहा Galaxy Fold जैसे फोल्डेबल फोन, मिलेगी फोल्डेबल स्क्रीन

Microsoft का अगला फोल्डेबल फोन सिंगल फोल्डेबल स्क्रीन के साथ आ सकता है। सामने आ रही रिपोर्ट के मुताबिक, इसका लुक Galaxy Z Fold की तरह होगा।

Published By: Harshit Harsh | Published: Jan 12, 2023, 06:34 PM (IST)

Microsoft के अगले फोल्डेबल Surface डिवाइस में डुअल स्क्रीन नहीं मिलेगा। सामने आ रही रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी पिछले एक साल से इसके प्रोटोटाइप पर काम कर रही है। इस साल माइक्रोसॉफ्ट ट्रेडिशनल फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। सामने आ रही लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, Microsoft Surface के इस फोल्डेबल डिवाइस में सिंगल स्क्रीन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका लुक Samsung Galaxy Fold 4 की तरह हो सकता है, जिसमें फोल्डेबल स्क्रीन होगी और 180 डिग्री का हिंज मिलेगा। और पढें: Microsoft ने लॉन्च किया MAI-Image-2 का सेकंड जनरेशन मॉडल, जानिए क्या है इसमें खास

Windowscentral की ताजा रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि माइक्रोसॉफ्ट ने पहले प्लान किया था कि Microsoft Duo 3 को लॉन्च किया जाएगा, जो पिछले साल आए Duo 2 डुअल स्क्रीन फोल्डेबल डिवाइस का अपग्रेड मॉडल होगा। हालांकि, कंपनी अब इस डिवाइस को सिंगल फोल्डेबल स्क्रीन के साथ लॉन्च करेगी। Microsoft का अपकमिंग फोल्डेबल डिवाइस 2023 के आखिर तक बाजार में उतारा जा सकता है। और पढें: Xbox गेमर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, 2026 में आ सकता है Microsoft का Gaming Copilot AI

सामने आ रही रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट अपकमिंग सर्फेस फोल्डेबल डिवाइस के आउटर डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं करेगा। इसमें एज-टू-एज डिस्प्ले और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। कंपनी ने Microsoft Duo 2 को सितंबर 2021 में लॉन्च किया था। माइक्रोसॉफ्ट के इस अपकमिंग फोल्डेबल डिवाइस के बारे में ज्यादा जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। इसमें मेन 180 डिग्री हिंज वाले फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ-साथ एक एक्सटर्नल कवर डिस्प्ले भी दिया जा सकता है। और पढें: Microsoft ने लॉन्च किया Copilot Health, क्या अब AI बताएगा आपकी सेहत का हाल?

Surface Duo 2 के फीचर्स

Microsoft Surface Duo 2 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.8 इंच के दो डिस्प्ले दिए गए हैं, जो एक फोल्डेबल हिंज से कनेक्टेड हैं। इसके दोनों डिस्प्ले का रेजलूशन 1344 x 1892 पिक्सल है और इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन मिलेगा। यह फोल्डेबल फोन Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। इसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है।

Microsoft Surface Duo 2 में Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। इसमें 4,449mAh की बैटरी दी गई है और यह फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। माइक्रोसॉफ्ट का यह डिवाइस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 12MP का प्राइमरी, 16MP का सेकेंडरी और 12MP का तीसरा कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा मिलेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।