Microsoft-Crowdstrike Outage: क्या है क्राउडस्ट्राइक, जिसने मचाया हडकंप और ठप किया माइक्रोसॉफ्ट

Microsoft-Crowdstrike Outage के कारण शुक्रवार को दुनियाभर में लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई फ्लाइट्स को भारत समेत अन्य देशों में रोक दिया गया है।

Published By: Mona Dixit | Published: Jul 20, 2024, 10:53 AM (IST)

हाइलाइट

  • Microsoft Outage का कारण सॉफ्टवेयर अपडेट से सर्वर में आया एरर है।
  • यह अपडेट साइबर सुरक्षा कंपनी द्वारा पुश किया गया था।
  • अब माइक्रोसॉफ्ट की सभी सर्विसेस काम कर रही हैं।

Microsoft-Crowdstrike Outage: 19 जुलाई को माइक्रोसॉफ्ट आउटेज के कारण विंडोज पर काम कर रहे यूजर्स को Blue Screen Of death दिखी। इससे कई सर्विसेस ठप पड़ गईं। भारत में इस आउटेज से एयरलाइन्स और बैंक आदि प्रभावित हुए। और पढें: Microsoft ने लॉन्च किया MAI-Image-2 का सेकंड जनरेशन मॉडल, जानिए क्या है इसमें खास

इस ग्लोबल आउटेज का कारण साइबर सुरक्षा फर्म Crowdstrike के द्वारा पुश किया गया सॉफ्टवेयर अपडेट था। कंपनी ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पोस्ट पर बताया कि विंडोज होस्ट के लिए फाल्कन कंटेंट अपडेट के साथ एक समस्या थी। और पढें: Xbox गेमर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, 2026 में आ सकता है Microsoft का Gaming Copilot AI

क्राउडस्ट्राइक के सीईओ जॉर्ज कर्टज ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि कोई सुरक्षा या साइबर घटना नहीं हुई। उनके ग्राहक पूरी तरह से सुरक्षित हैं... वे सभी प्रभावित ग्राहकों के साथ काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सिस्टम वापस आ गए हैं और वे सर्विसेस दे सकते हैं, जिन पर उनके ग्राहक भरोसा कर रहे हैं। और पढें: Microsoft ने लॉन्च किया Copilot Health, क्या अब AI बताएगा आपकी सेहत का हाल?

कल के ग्लोबल आउटेज ने लोगों में हड़कंप मचा दिया था। आखिर क्या है Crowdstrike, जिसके एक अपडेट से पूरी दुनिया के काम रुक गए। आइये, डिटेल में जानते हैं।

Microsoft-Crowdstrike Outage: What is Crowdstrike?

Crowdstrike एक साइबर सुरक्षा कंपनी है। यह कंपनियों को सुरक्षा उल्लंघनों का पता लगाने और उन्हें रोकने में अहम रोल निभाता है। इस कंपनी की शुरुआत साल 2011 हुई थी। यह टेक्सास में स्थित है। इस कंपनी ने 2014 में सोनी पिक्चर्स हैक, 2015 और 2016 में डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी पर रूसी साइबर हमलों जैसे प्रमुख साइबर हमलों की जांच करने में मदद की है। दुनियाभर के ज्यादातर कम्प्यूटर और लैपटॉप के लिए यह एक एडवांस्ड साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशन देता है।

यह है कंपनी का मेन प्रोडक्ट

कंपनी का मेन प्रोडक्ट Falcon है, जो एक क्लाउड बेस्ड सॉल्यूशन है। यह नेटवर्क और एंडपॉइंट पर मैलिशियस फाइल्स का पता लगाने और रोकने के लिए AI टेक्नोलॉजी का यूज करता है। एक ही हब में कई सेफ्टी सॉल्यूशन को जोड़ता है, जिसमें एंटीवायरस क्षमताएं, एंडपॉइंट सुरक्षा, खतरे का पता लगाना और कंपनी के सिस्टम में अनऑथराइज्ड एक्सेस को रोकने के लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग करता है।

दुनियाभर की बड़ी-बड़ी कंपनियां इसका यूज करती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कल इनके सर्वर में एक क्रैश के कारण माइक्रोसॉफ्ट की सर्विसेस ठप पड़ गईं थीं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।