Microsoft का बड़ा फैसला, 30 साल बाद Windows के इस ऐप का नहीं आएगा अपडेट

Microsoft ने 30 साल बाद बड़ा फैसला लेते हुए WordPad के लिए भविष्य में कोई अपडेट जानी नहीं करने का फैसला किया है। अपने सपोर्ट पेज के जरिए माइक्रोसॉफ्ट ने इसकी घोषणा की है।

Published By: harshit harsh | Published: Sep 04, 2023, 10:30 AM (IST) | Edited: Sep 04, 2023, 10:34 AM (IST)

हाइलाइट

  • माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी कई सर्विसेज बंद करने का फैसला किया है।
  • कंपनी अब WordPad फीचर के लिए कोई अपडेट जारी नहीं करेगी।
  • इसे Windows 95 के साथ जोड़ा गया था।

Microsoft Wordpad के लिए भविष्य में अब कोई अपडेट नहीं आएगा। माइक्रोसॉफ्ट ने वर्ड पैड को Windows 95 के साथ लॉन्च किया था। तब से हर विडोंज के साथ यह फीचर बाई डिफॉल्ड मिलता है। यह वर्ड प्रोसेसर विंडोज यूजर्स के लिए एक महत्वपूर्ण टूल है, जिसमें Microsoft Word के कई फीचर्स मिलते हैं। इसमें किसी भी टेक्स्ट को एडिट किया जा सकता है। इसे बेसिक यूजर्स को ध्यान में रखकर विंडोज में जोड़ा गया था। कई एडवांस और क्लाउड बेस्ड वर्ड प्रोसेसिंग टूल के आने के बाद बहुत कम यूजर्स ही वर्ड पैड का इस्तेमाल कर रहे थे। और पढें: ऑफिस और स्कूल के लिए OpenAI ने पेश किया एक खास ChatGPT App, मिलेंगे भर-भर के AI फीचर्स

नहीं मिलेगा अपडेट

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने लेटेस्ट ब्लॉगपोस्ट में बताया कि WordPad को आगे अपडेट नहीं मिलेगा। विंडोज के लिए इसका भविष्य में कोई अपडेट नहीं आएगा। कंपनी ने यूजर्स को इसकी जगह माइक्रोसॉफ्ट वर्ड और विंडोज नोटपैड का इस्तेमाल करने के लिए कहा है। Microsoft का यह फैसला Windows Notepad के अपग्रेड करने के ऐलान के बाद आया है। माइक्रोसॉफ्ट ने इससे पहले विंडोज नोटपैड को 2018 में अपग्रेड किया है। अब Windows 11 यूजर्स को नोटपैड में टैब जोड़ने का फीचर मिल जाएगा। और पढें: Microsoft ने सस्ता किया Xbox Game Pass, लेकिन Call of Duty फैंस को लगा झटका

और पढें: Anthropic का नया AI मॉडल लॉन्च, जानें क्या है Claude Opus 4.7 और क्यों है खास?

Microsoft ने इससे पहले WordPad को Windows 7 के Ribbon UI अपडेट के साथ अपग्रेड किया था। Windows 8 के रीडिजाइन के बाद से इसके लिए कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है। माइक्रोसॉफ्ट जल्द Windows 12 को लॉन्च करने वाला है। इस ऑपरेटिंग सिस्टम में कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड फीचर्स मिलने वाले है। माइक्रोसॉफ्ट के अपकमिंग विंडोज में WordPad को नहीं दिया जाएगा।

ये फीचर्स भी हुए रिमूव

माइक्रोसॉफ्ट इसके अलावा अपने विंडोज के वॉइस असिस्टेंट Cortana को भी हटाने वाला है। इसकी घोषणा कंपनी ने जून 2023 में कर दी थी। इसे Windows 8 के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि, Cortana को Outlook Mobile, Teams Mobile, Microsoft Teams Display और Microsoft Teams Rooms में इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट ने अपने इंटरनेट एक्सप्लोरर (IE) को भी Edge के साथ रिप्लेस कर दिया है। यूजर्स को आने वाले समय में गूगल की तरह माइक्रोसॉफ्ट के ऐप्स और सर्विसेज में कई अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।