Meta Ray-Ban Display Leak: ऐसा क्या होगा खास, क्या फोन की जरूरत होगी खत्म?

टेक्नोलॉजी की दुनिया में अब चश्मे ही स्मार्टफोन की जगह लेने वाले हैं। मेटा का नया Ray-Ban Display सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि भविष्य की झलक है। अब न मैसेज टाइप करने की जरूरत होगी, न फोन निकालने की बस उंगलियां हिलाइए और सबकुछ चश्मे से ही कंट्रोल कीजिए।

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Sep 16, 2025, 10:52 AM (IST)

और पढें: Meta Ray-Ban Display स्मार्ट ग्लासेस में आया खास फीचर, हाथ के इशारों से लिख सकेंगे मैसेज

मेटा कंपनी लंबे समय से अपने स्मार्ट ग्लासेस पर काम कर रही थी और अब आखिरकार इसका इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है। Meta Connect 2025 इवेंट जो कल (बुधवार) से शुरू हो रहा है, उससे ठीक पहले कंपनी से एक बड़ी गलती हो गई है। दरअसल मेटा ने गलती से एक टीजर वीडियो यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर दिया, जिसे बाद में हटा दिया गया, लेकिन तब तक मीडिया पोर्टल UploadVR ने इस वीडियो की जानकारी शेयर कर दी। इस लीक से पुष्टि हुई है कि आने वाले स्मार्ट ग्लासेस का नाम Meta Ray-Ban Display होगा और इसमें बिल्ट-इन स्क्रीन यानी डिस्प्ले मौजूद होगी। इस वजह से यह मौजूदा Ray-Ban Meta Glasses से कहीं ज्यादा एडवांस माने जा रहे हैं। और पढें: Meta Ray-Ban Display और Oakley Meta Vanguard स्मार्ट ग्लास लॉन्च, मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स

डिजाइन और डिस्प्ले में क्या है खास?

लीक हुए वीडियो में दिखाया गया कि नए मेटा स्मार्ट ग्लासेस का डिजाइन लगभग पहले जैसे ही है। इसमें काले रंग का फ्रेम और साफ लेंस मौजूद हैं, जो क्लासिक Ray-Ban Wayfarer स्टाइल की याद दिलाते हैं। लेकिन सबसे खास बदलाव दाईं ओर के लेंस के निचले हिस्से में दिखने वाला हेड्स-अप डिस्प्ले है। यह डिस्प्ले यूजर्स को Map, दोस्तों से चैट और उनके आसपास की चीजों की जानकारी दिखा सकेगा। यानी ये ग्लासेस केवल स्टाइलिश ही नहीं, बल्कि बेहद स्मार्ट भी होंगे। और पढें: Ray-Ban Meta Gen 2: बड़ी बैटरी और एचडी कैमरे के साथ आया स्मार्ट ग्लास, जानिए कीमत

सिर्फ उंगलियां से ही होगा सारा काम

इस स्क्रीन को कंट्रोल करने के लिए कंपनी ने एक और नया डिवाइस तैयार किया है 'sEMG Wristband', इसे कलाई पर पहना जाएगा और यह आपकी मांसपेशियों की हलचल को पहचानकर स्मार्ट ग्लासेस को कमांड देगा। मेटा ने पहले ही इस टेक्नोलॉजी को नॉन-इनवेसिव ह्यूमन-कंप्यूटर इंटरफेस बताया था। वीडियो में यह भी दिखाया गया कि एक यूजर सिर्फ उंगलियां हिलाकर मैसेज का रिप्लाई कर रहा है। यानी भविष्य में बिना फोन निकाले, सिर्फ कलाई और उंगलियों की हलचल से कॉल उठाना, मैसेज भेजना और जानकारी देखना संभव हो जाएगा।

क्या है Oakley Meta Sphaera?

वीडियो में सिर्फ Meta Ray-Ban Display ही नहीं, बल्कि एक और नए प्रोडक्ट की झलक मिली 'Oakley Meta Sphaera', यह खासतौर पर एथलीट्स और साइक्लिस्ट्स के लिए बनाया गया है। इसमें बीच में एक कैमरा दिया गया है, जो मेटा की स्मार्ट ग्लासेस सीरीज में पहली बार देखने को मिलेगा। जबकि बाकी मॉडल्स जैसे Ray-Ban Meta Glasses और Meta Ray-Ban Display में कैमरा किनारे की तरफ होता है। बाकी डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं, लेकिन माना जा रहा है कि 17–18 सितंबर को होने वाले Meta Connect 2025 इवेंट में खुद मार्क जुकरबर्ग इन स्मार्ट ग्लासेस को पेश करेंगे। इस लॉन्च के बाद वियरेबल टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।