Meta का बड़ा फैसला, 8000 लोगों की नौकरियों पर खतरा, जानें क्या है वजह
Meta Platforms करीब 8000 कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी में है और AI पर फोकस बढ़ा रही है, बढ़ते खर्च और बदलती रणनीति के चलते यह फैसला लिया गया है, जिसका असर हजारों लोगों की नौकरियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं...
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 24, 2026, 05:24 PM (IST)
Meta Platforms एक बार फिर बड़े स्तर पर छंटनी (Layoffs) की तैयारी कर रही है। internal memo के अनुसार, कंपनी मई महीने में अपने कुल कर्मचारियों का लगभग 10% यानी करीब 8000 लोगों को नौकरी से निकालने की योजना बना रही है, प्रभावित कर्मचारियों को 20 मई के आसपास सूचना दी जा सकती है। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी तय किया है कि जिन हजारों पदों पर भर्ती करने की योजना थी, उन्हें फिलहाल भरा नहीं जाएगा। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब Meta अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव करते हुए AI पर तेजी से ध्यान केंद्रित कर रही है।
क्या AI पर बढ़ता खर्च छंटनी की सबसे बड़ी वजह है?
छंटनी के पीछे सबसे बड़ी वजह कंपनी का बढ़ता खर्च और बदलती प्राथमिकताएं हैं। Meta Platforms इस साल AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर करीब 135 अरब डॉलर तक खर्च करने की योजना बना रही है, जो पिछले सालों की तुलना में काफी ज्यादा है। ऐसे में लागत को संतुलित रखने के लिए कंपनी बाकी विभागों में खर्च घटा रही है। कंपनी का मानना है कि AI टूल्स के बेहतर होने से अब कम लोगों के साथ भी ज्यादा काम किया जा सकता है। इसलिए Meta Lean टीम्स बनाकर अपने संसाधनों को AI डेवलपमेंट में लगाना चाहती है।
क्या Meta के अलावा भी बाकी कंपनियां कर चुकी हैं छटनी?
यह ट्रेंड सिर्फ Meta तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी टेक इंडस्ट्री में देखने को मिल रहा है। Amazon और Microsoft जैसी बड़ी कंपनियां भी पिछले कुछ समय में हजारों नौकरियां कम कर चुकी हैं। इसका मुख्य कारण है AI, क्लाउड और ऑटोमेशन में भारी निवेश। कंपनियां अब कम लागत में ज्यादा काम करने की दिशा में बढ़ रही हैं, जिससे कर्मचारियों की संख्या घटाई जा रही है।
2026 में टेक इंडस्ट्री में बड़ी संख्या में नौकरियों की छंटनी देखी जा रही है। layoffs.fyi के डेटा के अनुसार, अभी तक करीब 84,000 लोगों की नौकरी जा चुकी है। अगर Meta के लगभग 8,000 कर्मचारियों की छंटनी भी जोड़ दी जाए, तो यह संख्या 92,000 से ज्यादा हो जाएगी। इससे साफ पता चलता है कि इस साल टेक सेक्टर में layoffs काफी बड़े स्तर पर हो रहे हैं।
कई बड़ी कंपनियों ने हाल ही में कर्मचारियों को निकाला है, जैसे...
| Company | Jobs Cut |
|---|---|
| Snap | 1,000 |
| Oracle | 30,000 |
| Epic Games | 1,000 |
| Dell | 11,000 |
| Amazon | 16,100 |
क्या Meta पहले भी इस तरह की छंटनी कर चुकी है?
अगर पिछले रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो Meta Platforms पहले भी कई बार छंटनी कर चुकी है। 2022 में कंपनी ने करीब 11,000 कर्मचारियों को निकाला था, जबकि 2023 में 'Year Of Efficiency' के तहत लगभग 10,000 नौकरियां खत्म की गई थीं। इसके बाद भी छोटे-छोटे राउंड में छंटनी जारी रही, जिसमें Reality Labs डिवीजन से 1500 और फिर 700 कर्मचारियों को निकाला गया।
FAQ
Meta Platforms कितने लोगों की छंटनी करने जा रही है?
Meta Platforms करीब 8000 कर्मचारियों को निकालने की योजना बना रही है, जो कंपनी के कुल वर्कफोर्स का लगभग 10% है।
इस छंटनी की सबसे बड़ी वजह क्या है?
सबसे बड़ी वजह AI पर बढ़ता खर्च और कंपनी की बदलती रणनीति है। Meta अब AI डेवलपमेंट पर ज्यादा निवेश करना चाहती है, इसलिए दूसरे विभागों में लागत कम कर रही है।
क्या सिर्फ Meta ही छंटनी कर रही है?
नहीं, Amazon और Microsoft जैसी बड़ी टेक कंपनियां भी पिछले कुछ समय में हजारों कर्मचारियों को निकाल चुकी हैं।
क्या Meta पहले भी इतनी बड़ी छंटनी कर चुकी है?
जी हां, Meta Platforms 2022 में लगभग 11,000 और 2023 में करीब 10,000 कर्मचारियों को निकाल चुका है और इसके बाद भी छोटे-छोटे राउंड में छंटनी होती रही है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।