Lenovo Tab भारत में 10.1 इंच बड़ी स्क्रीन और 5100mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Lenovo Tab फाइनली भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का लेटेस्ट एंट्री-लेवल टैबलेट है, जिसमें 10.1 इंच स्क्रीन व 5100mAh बैटरी मिलती है। यहां जानें टैब की कीमत और खूबियों से जुड़ी डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Aug 13, 2025, 12:51 PM (IST)

Lenovo Tab भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का लेटेस्ट एंट्री-लेवल टैबलेट है। फीचर्स की बात करें, तो कंपनी ने इस टैब में 10.1 इंच का डिस्प्ले दिया है। इसके अलावा, डिस्प्ले में octa-core MediaTek Helio G85 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 4GB RAM व 128GB स्टोरेज वेरिएंट मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए टैब में 8MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। टैब की बैटरी 5,100mAh की है। यहां जाने लेनोवो टैब की कीमत और खूबियों से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: Lenovo Legion Y700 Gen 5 गेमिंग टैब 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सभी स्पेक्स

Lenovo Tab Price in India

कंपनी ने Lenovo Tab को 10,999 रुपये में लॉन्च किया है। यह दाम टैब के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज का है। इसमें आपको Wi-Fi कनेक्टिविटी मिलती है। वहीं, Wi-Fi + LTE कनेक्टिविटी वाले टैब की कीमत 12,999 रुपये है। 4GB RAM + 128GB के Wi-Fi वेरिएंट की कीमत 11,998 रुपये है। इस टैब में कंपनी ने Polar Blue कलर ऑप्शन पेश किया है। इसे आप कंपनी की साइट से खरीद सकते हैं। और पढें: Tablets under 35000 on Amazon: OnePlus से लेकर Apple iPad तक, जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ आते हैं ये टैब

Lenovo Tab Specifications

-10.1 इंच का Full-HD डिस्प्ले और पढें: MWC 2026: Lenovo Yoga 9i 2-in-1 Aura Edition और Yoga Pro 7a हुए पेश, जानें खूबियां

-octa-core MediaTek Helio G85 प्रोसेसर

-4GB RAM व 128GB तक की स्टोरेज

-8MP का सिंगल रियर कैमरा

-5MP का फ्रंट कैमरा

-5100mAh बैटरी

फीचर्स की बात करें, तो Lenovo Tab में 10.1 इंच का Full-HD डिस्प्ले मिलता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz का है। वहीं, डिस्प्ले में 400 Nits तक की पीक ब्राइटनेस मौजूद है। इसके अलावा, टैब octa-core MediaTek Helio G85 प्रोसेसर से लैस है। कंपनी ने इस टैब में 4GB RAM व 128GB तक की स्टोरेज दी है।

फोटोग्राफी के लिए टैब में 8MP का सिंगल रियर कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। ऑडियो के लिए कंपनी ने इसमें डुअल स्पीकर्स दिए हैं, जिसमें आपको Dolby Atmos सपोर्ट मिलता है।

Lenovo Tab की बैटरी 5100mAh की है, जिसके साथ आपको 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए कंपनी ने इसमें Bluetooth 5.3 व Wi-Fi 5 सपोर्ट दिया है। टैब का डायमेंशन 9.5x235.7x154.5mm है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।