comscore

Lava Shark 5G के लॉन्च से पहले फोटो लीक, सामने आया फर्स्ट लुक

Lava Shark 5G के रेंडर ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इनमें डिवाइस की पहली झलक देखी जा सकती है। इससे पहले फोन में मिलने वाले स्पेसिफिकेशन का पता चला था।

Published By: Ajay Verma | Published: May 14, 2025, 11:27 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Lava Shark 4G को इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था। अब खबर है कि इंडियन ब्रांड इस स्मार्टफोन के 5G वेरिएंट को भारतीय बाजार में पेश करने की तैयारी में लगी है। इस बीच अपकमिंग डिवाइस के रेंडर लीक हो गए हैं। इनमें फोन का फर्स्ट लुक देखा जा सकता है, लेकिन रेंडर से स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ा कोई अपडेट नहीं मिला है। news और पढें: Lava Bold N2 फोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, Amazon पर उपलब्ध होगी सेल

गिजबॉट ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अपकमिंग फोन Lava Shark 5G के रेंडर (फोटो) ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इनको देखने से पता चलता है कि मोबाइल फोन ब्लू और गोल्ड कलर के साथ बाजार में दस्तक देगा। इसमें 5G कनेक्टिविटी और रीडिजाइन्ड डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका लेआउट 4जी वेरिएंट में मिलने वाले कैमरा सेटअप से मिलता-जुलता है। news और पढें: देसी ब्रांड ने उड़ाया गर्दा, मात्र 7499 रुपये में Lava Yuva Star 3 लॉन्च, 5000mAh बैटरी के साथ मिलेगा ये सब

Credit :- YTECHB

फोन में मिल सकते हैं ये स्पेसिफिकेशन

लीक रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि लावा शार्क 5जी में Unisoc T765 प्रोसेसर के साथ-साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। इसमें 4जी वरिएंट की तुलना में केवल दो कैमरे मिलेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी ने कॉस्ट-कटिंग कर कीमत को बजट रेंज में लाने का प्रयास किया है। news और पढें: Lava Bold N2 की इंडिया लॉन्चिंग कंफर्म, Amazon पर दिखी फोन की पहली झलक

कब हो सकता है लॉन्च

लावा की ओर से अभी तक लावा शार्क 5जी की लॉन्चिंग से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है, मगर लीक्स व रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस हैंडसेट को आने वाले महीनों में लॉन्च किया जाएगा और इससे पोको व टेक्नो जैसी कंपनियों के फोन को टक्कर मिलेगी।

लावा शार्क 4G की डिटेल

लावा शार्क 4जी की कीमत 6999 रुपये तय की गई है। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इस फोन में Unisoc T606 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और वर्चुअल रैम की सुविधा मिलती है। फोटो खींचने के लिए स्मार्टफोन में 50MP का एआई कैमरा दिया गया है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसको फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिली है। इस हैंडसेट में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0, वाईफाई, जीपीएस और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी इंटरनल स्टोरेज 256 जीबी की है।