iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर, Jio और Apple ने मिलाया हाथ, मिलेगी ये नई सर्विस

iPhone यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। अब Jio और Apple मिलकर मैसेजिंग का एक्सपीरियंस और भी बेहतर बनाने जा रहे हैं। SMS का पुराना अंदाज अब बदल जाएगा और यूजर्स को मिलेंगी iMessage जैसी स्मार्ट सुविधाएं, जिससे चैटिंग होगी और भी मजेदार और आसान। आइए जानते हैं।

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Aug 27, 2025, 11:50 AM (IST)

Jio और Apple ने मिलकर iPhone यूजर्स के लिए नई मैसेजिंग सुविधा RCS (Rich Communication Services) शुरू की है। यह पुराने SMS से बेहतर है और iMessage जैसी सुविधाएं देता है। अब यूजर्स SMS के साथ रीड रसीट्स, फाइल शेयरिंग और ग्रुप चैट जैसी सुविधाओं का आनंद ले सकेंगे। RCS मैसेजिंग पुराने SMS से बेहतर है क्योंकि इसमें हाई-रेजॉल्यूशन मीडिया और मोबाइल डेटा या Wi-Fi के जरिए मैसेज भेजने की सुविधा है। और पढें: Apple ने भारत में दोबारा शुरू की कार्ड पेमेंट सर्विस, ऐप स्टोर पर कर पाएंगे Debit-Credit Card से पेमेंट

बिजनेस वालों को होगा फायदा

ET रिपोर्ट के अनुसार, यह पार्टनरशिप आम यूजर्स के मैसेजिंग एक्सपीरियंस को ज्यादा बदलने वाली नहीं है, लेकिन बिजनेस के लिए यह काफी यूजफुल साबित होगी। कंपनियां अब अपने ग्राहकों को फोटो, फाइल और बाकी रिच मीडिया के साथ मैसेज भेज सकती हैं। इससे ग्राहकों के साथ चैटिंग के जरिए बातचीत और भी मजेदार और आसान हो जाएगी, लेकिन Airtel ने अभी तक Google और Apple के साथ RCS का इस्तेमाल नहीं किया है। कंपनी को डर है कि इससे झूठे या स्पैम मैसेज बढ़ सकते हैं। इसलिए Airtel ने सरकार से इस पर नियम बनाने की मांग की है ताकि स्पैम मैसेज रोके जा सकें। और पढें: Flipkart GOAT Sale 2026: मात्र 70,990 रुपये में मिलेगा iPhone 17, Pro Max इतना सस्ता मिलेगा

ग्रीन बबल और ब्लू बबल’ की समस्या खत्म

पहले iPhone पर RCS मैसेजिंग सिर्फ iMessage तक ही थी। इसलिए iPhone और Android यूजर्स के मैसेज अलग-अलग दिखते थे, iPhone में ब्लू बबल और Android में ग्रीन बबल। iOS 18 में Apple ने RCS मैसेजिंग को जोड़ दिया, जिससे ये फर्क खत्म हो गया। अब iPhone और Android यूजर्स आसानी से एक-दूसरे को मैसेज भेज सकते हैं और वो समान दिखते हैं।

Apple का नया इवेंट 

Apple ने 9 सितंबर 2025 को अपने headquarters Cupertino, California में एक बड़ा इवेंट करने का ऐलान किया है। मीडिया को भेजे गए न्योते में "Awe dropping" लिखा है, जिससे नए प्रोडक्ट की उम्मीदें बढ़ गई हैं, आमतौर पर Apple सितंबर में नया iPhone लॉन्च करता है, इस बार iPhone 17 सीरीज की घोषणा हो सकती है। यह इवेंट Steve Jobs Theater में होगा और भारत में रात 10.30 बजे शुरू होगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।