iPad Air (2026) लेटेस्ट M4 चिप और 11 इंच-13 इंच स्क्रीन साइज के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

iPad Air 2026 को Apple ने iPhone 17e के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस टैब में आपको लेटेस्ट M4 चिप व 11-13 इंच के दो स्क्रीन ऑप्शन जैसे फीचर्स मिलेंगे। यहां जानें कीमत।

Published By: Manisha | Published: Mar 02, 2026, 09:12 PM (IST)

iPad Air (2026) को iPhone 17e के साथ भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। फीचर्स की बात करें, तो Apple कंपनी ने आईपैड को दो स्क्रीन साइज में पेश किया है, जिसमें 11 इंच और 13 इंच के मॉडल्स मौजूद हैं। इसके अलावा, इनमें आपको Wi-Fi + Cellular और Wi-Fi only के भी दो ऑप्शन मिलेंगे। कंपनी ने इसमें Apple M4 चिप दी है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP बैक कैमरा व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। टैब की बैटरी 36.59Wh की है, जो कि सिंगल चार्ज पर 10 घंटे तक की वेब ब्राउजिंग प्रोवाइड करता है। आइए जानते हैं टैब की कीमत और खूबियां। और पढें: Apple ने फिर यूजर्स को दिया झटका, एक-साथ 2 सर्विस हुई महंगी... अब देने होंगे इतने रुपये

iPad Air (2026) With M4 Chip Price in India, Availability

iPad Air (2026) के 11 इंच मॉडल की कीमत 64,900 रुपये है। यह दाम टैब के 128GB स्टोरेज वेरिएंट्स का है। वहीं, 256GB स्टोरेज की कीमत 74,900 रुपये और 512GB स्टोरेज की कीमत 94,900 रुपये है। इसका टॉप 1TB स्टोरेज मॉडल 1,14,900 रुपये में आया है। Wi-Fi + Cellular कनेक्टिविटी पाने के लिए आपको 15000 रुपये एक्स्ट्रा देने होंगे। और पढें: Mac और iPad के बाद अब Apple Music और Apple One भी हुए महंगे, जानें भारत में कितनी बढ़ी कीमतें

13 इंच 13-inch iPad Air (2026) मॉडल की बात करें, तो इसकी शुरुआती कीमत 84,900 रुपये है। 256GB स्टोरेज की कीमत 94,900 रुपये व 512GB स्टोरेज की कीमत 1,14,900 रुपये है। इसका 1TB मॉडल 1,34,900 रुपये में पेश किया गया है। वहीं, Wi-Fi + Cellular मॉडल के लिए आपको 10,000 रुपये एक्स्ट्रा देने होंगे। और पढें: आपके iPhone में छिपे ये 5 कमाल के फीचर्स, आज ही करें ट्राई

iPad Air (2026) With M4 Chip Specifications

फीचर्स की बात करें, तो टैब में 11 इंच व 13 इंच के दो स्क्रीन साइज पेश किए गए हैं। इसके अलावा, इसमें M4 चिप मिलती है। कंपनी ने इसमें 12GB RAM व 1TB स्टोरेज मॉडल मिलता है। इसके साथ Apple Pencil Pro सपोर्ट मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए इसमें सिंगल बैक कैमरा 12MP का है, जिसके साथ 5x digital zoom मिलेगा। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया है।

iPad Air (2026) कनेक्टिविट के लिए इसमें C1X cellular model, Wi-Fi 7, Bluetooth 6, और N1 नेटवर्किंग चिप मौजूद है। कंपनी ने इसमें 36.59Wh बैटरी दी है, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि यह सिंगल चार्ज पर 10 घंटे तक का वेब ब्राउजिंग प्रोवाइड करने वाला है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।