Apple iOS 27 अपडेट कब आएगा और इस बार क्या खास देखने को मिलेगा? रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा

Apple का iOS 27 अपडेट इस साल यूजर्स के लिए कई नए और स्मार्ट फीचर्स लेकर आ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें नया कीबोर्ड एक्सपीरियंस, बेहतर ऑटोकरैक्ट और AI से जुड़ी बड़ी अपडेट्स देखने को मिल सकती हैं। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 01, 2026, 04:41 PM (IST)

Apple का आने वाला iOS 27 अपडेट इस साल आ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अपडेट सितंबर में iPhone 18 Series के लॉन्च के बाद जारी किया जा सकता है, हालांकि कंपनी इस अपडेट की झलक जून में होने वाले WWDC 2026 के दौरान दिखा सकती है, लॉन्च से पहले ही iOS 27 के नए फीचर्स ऑनलाइन सामने आने लगे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा एक नए 'Alternative Words' कीबोर्ड फीचर को लेकर हो रही है। और पढें: WWDC 2026: Apple ने पेश किया Gemini AI से लैस नया Siri सिस्टम, अब पहले से ज्यादा स्मार्ट होगा वॉयस असिस्टेंट

इस बार क्या खास फीचर आएगा?

Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, iOS 27 में iPhone और iPad के कीबोर्ड के लिए 'Alternative Words' नाम का नया फीचर जोड़ा जा सकता है। यह फीचर मौजूदा ऑटोकरैक्ट और सजेस्टेड वर्ड्स सिस्टम को और बेहतर बनाएगा। जब यूजर कोई शब्द टाइप करेगा, तो कीबोर्ड उसे उसी शब्द के अलग-अलग ऑप्शन (synonyms) सुझाएगा। यह फीचर कुछ हद तक Grammarly जैसा काम कर सकता है, जो लिखते समय बेहतर शब्द सुझाने के लिए जाना जाता है। और पढें: सबसे पहले इस्तेमाल करना चाहते हैं iOS 27? जानें बीटा अपडेट डाउनलोड करने का तरीका

क्या नया कीबोर्ड फीचर टाइपिंग को बेहतर बनाएगा?

हालांकि अभी इस फीचर को लेकर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, कहा जा रहा है कि Apple अभी इस टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है और इसे और बेहतर बनाने के लिए ऑटोकरैक्ट एल्गोरिदम को फाइन-ट्यून किया जा रहा है, फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह फीचर पूरी तरह कॉन्टेक्स्ट के आधार पर सुझाव देगा या सिर्फ सामान्य शब्दों के ऑप्शन दिखाएगा। और पढें: iOS 27 के 5 सबसे दमदार फीचर, आपके iPhone को बना देंगे अधिक स्मार्ट और पावरफुल

क्या Siri में भी बड़े बदलाव होंगे?

इसके अलावा iOS 27 अपडेट में Siri को भी बड़ा अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी एक नया Siri App लॉन्च कर सकती है, जो ChatGPT और Gemini जैसे AI ऐप्स को टक्कर देगा। इस नए ऐप में यूजर्स अपने पुराने चैट्स को भी देख सकेंगे, जो अभी संभव नहीं है। साथ ही यूजर्स टेक्स्ट और वॉइस दोनों तरीकों से सवाल पूछ सकेंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।