Infinix Zero Flip सबसे सस्ता फ्लिप फोन, भारत में इतनी होगी कीमत!

Infinix Zero Flip फोन कुछ दिन में भारत में लॉन्च होने जा रहा है। लॉन्च से पहले फोन के कई फीचर्स और प्राइस रेंज की डिटेल्स सामने आ गई है।

Published By: Manisha | Published: Oct 15, 2024, 05:56 PM (IST)

Infinix Zero Flip फोन भारत में 17 अक्टूबर को लॉन्च होने के लिए तैयार है। लॉन्च से पहले फोन से जुड़ी कई डिटेल्स सामने आ चुकी है। वहीं, अब लॉन्च से चंद दिन पहले फोन की प्राइस रेंज भी रिवील कर दी गई है। इनफिनिक्स जीरो फ्लिप भारत का सबसे सस्ता फ्लिप फोन होने वाला है, जो कि Clamshell-style फोल्डेबल डिजाइन के साथ दस्तक देगा। हर कोई इस फोन की कीमत का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, वहीं अब कंपनी ने फोन की कीमत से जुड़ी जानकारी से पर्दा उठा दिया है। और पढें: Infinix Smart 20 की पहली सेल आज, जानिए कीमत से लेकर ऑफर तक सबकुछ

Infinix Zero Flip Price in India

कंपनी ने प्रेस रिलीज के जरिए Infinix Zero Flip फोन की कीमत लॉन्च से पहले रिवील कर दी है। यह फोन भारत में 17 अक्टूबर को लॉन्च होगा। कीमत की बात करें, तो यह फोन भारत में 55,00 रुपये से कम की कीमत में दस्तक देगा। आपको बता दें, अभी भारतीय मार्केट में Tecno Phantom V Flip सबसे सस्ता फ्लिप फोन है, जिसकी कीमत 54,999 रुपये है। उम्मीद की जा सकती है कि इनफिनिक्स का यह फ्लिप फोन इससे भी कम कीमत में दस्तक दे सकता है। और पढें: Infinix Smart 20 फोन 5200mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, गीले व ऑयली हाथों से भी चला सकेंगे स्क्रीन

Infinix Zero Flip Specifications

फीचर्स की बात करें, तो Infinix Zero Flip फोन ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे चुका है। यह फोन 6.9 इंच full-HD+ AMOLED मेन डिस्प्ले के साथ आता है। वहीं, फोन के बैक पर 3.64 इंच का कवर डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 8020 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मौजूद है। वहीं, दूसरा कैमरा भी 50MP का ही होगा। इस फोन में GoPro Mode भी मिलता है। और पढें: 15,000 रुपए से कम में खरीदें ये 8 बेहतरीन Tablets, पढ़ाई और एंटरटेनमेंट दोनों के लिए बेस्ट

फोन की बैटरी 4720mAh की होगी, जिसके साथ 70W फास्ट चार्जिंग मौजूद होगी। इसके अलावा, फोन में 16GB RAM मिलने की भी उम्मीद है। यह फोन कई AI फीचर्स से भी लैस होगा, जिसमें AI Eraser, Smart Cutout और AI Sketch आदि शामिल हो सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।