Infinix Zero Book Ultra की कीमत लॉन्च से पहले लीक, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

Infinix Zero Book Ultra वेरिएंट जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। हालांकि, लॉन्चिंग से पहले ही इसकी कीमत का खुलासा हो गया है। आइये, डिटेल के लिए नीचे पढ़ें।

Published By: Mona Dixit | Published: Jan 25, 2023, 09:45 AM (IST)

हाइलाइट

  • Infinix Zero Book Ultra में 12th-generation Intel Core H प्रोसेसर मिलेगा।
  • यह Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
  • लैपटॉप कई वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।

Infinix Note 12i आज यानी 25 जनवरी, 2023 को भारत में लॉन्च होने वाला है। यह AMOLED डिस्प्ले के साथ आने वाला सबसे किफाती स्मार्टफोन होगा। कंपनी इसे 11000 रुपये के आसपास लॉन्च कर सकती है। स्मार्टफोन के बाद Infinix दो अन्य प्रोडक्ट Infinix Zero Book Ultra और Zero 5G 2023 series पेश करेगी। नोटबुक को 31 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। वहीं, जीरो सीरीज 4 फरवरी, 2023 को लॉन्च होने के लिए तैयार है। लॉन्चिंग से पहले ही जीरो बुक अल्ट्रा की कीमत लीक हो गई है। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Infinix GT 50 Pro के लॉन्च से पहले कीमत आई सामने, स्पेसिफिकेशन भी हुए लीक

Infinix Zero Book Ultra

बता दें कि Infinix ने दिसंबर, 2021 में लैपटॉप सेगमेंट INBook X1 के साथ एंट्री ली थी। इसके बाद 2022 में कंपनी ने तीन नए प्रोडक्ट INBook X1 Slim, INBook X1 Neo और INBook X2 Plus पेश किए। अब कंपनी भारतीय बाजार में जीरो ब्रांडेड लैपटॉप लन्च करने की तैयारी में है। और पढें: MWC 2026: Infinix Note 60 Ultra से उठा पर्दा, खास सैटेलाइट कॉलिंग के 200MP कैमरा व 7000mAh जंबो बैटरी जैसे मिलेंगे फीचर्स

क्रिएटर्स के लिए डिजाइन की गई नोटबुक की जीरो बुक सीरीज की कीमत भारतीय बाजार में उपलब्ध Infinix के लैपटॉप से अधिक होगी। जबरदस्त परफॉर्मेंस देने के लिए डिवाइस 12th-generation Intel Core H प्रोसेसर के साथ आएगा। और पढें: 15,000 रुपए से कम में खरीदें ये 8 बेहतरीन टैबलेट, भर-भर के मिलेंगे फीचर्स

Zero Book series में LPDDR5 RAM and PCIe 4.0 SSD स्टोरेज मिलेगा। Zero Book series को चार वेरिएंट में लाया जाएगा। इसमें Core i5 के साथ 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलेगा। वहीं, Core i7 के साथ 16GB RAM और 512GB स्टोरेज का ऑप्शन होगा। Core i9 के साथ 32GB RAM और 1TB स्टोरेज और Core i9 के साथ 32GB RAM और 1TB स्टोरेज दिया जाएगा। दो वेरिएंट अल्ट्रा ब्रांडिंग के साथ आएंगे।

इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में AI BeautyCam के साथ FHD वेबकैम, स्पीकर और 70Whr की बैटरी दी गई है। लैपटॉप में 15.6 इंच का FHD LED-backlit डिस्प्ले मिलेगा। यह 96W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। बिक्री के लिए इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर उपलब्ध कराया जाएगा।

कितनी होगी कीमत?

कीमत की बात करें तो टॉप मॉडल की कीमत 90,000 हो सकती है। हालांकि, सटीक कीमत और फीचर्स तो लॉन्चिंग के समय ही पता चलेंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।