Pixel फोन यूजर्स के लिए बड़ी खबर, आ गया Android 16 का नया धमाकेदार अपडेट

अगर आप Google Pixel फोन यूज करते हैं, तो ये खबर आपके लिए खास है। गूगल ने जुलाई 2025 में Android 16 पर आधारित नया अपडेट जारी किया है, जिसमें Wi-Fi, Android Auto और बैटरी परफॉर्मेंस जैसे कई सुधार शामिल हैं। आइए जानते हैं क्या-क्या नए बदलाव आपके फोन में आएंगे।

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Jul 09, 2025, 03:24 PM (IST)

और पढें: Poco F7 और X7 यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस महीने आ रहा है HyperOS 3 अपडेट

गूगल ने अपने पिक्सल स्मार्टफोन्स के लिए जुलाई 2025 का नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर दिया है, जो अब Android 16 पर आधारित है। यह अपडेट ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए उपलब्ध है और इसका बिल्ड नंबर BP2A.250705.008 है। यह अपडेट Pixel 6 से लेकर Pixel 9 सीरीज, Pixel फोल्ड और Pixel टैबलेट जैसे डिवाइसों के लिए जारी किया गया है। यूजर्स को अपने फोन में एक नोटिफिकेशन मिलेगा या वे खुद जाकर सेटिंग्स > सिस्टम > सॉफ्टवेयर अपडेट > सिस्टम अपडेट > अपडेट चेक करें, के जरिए इसे डाउनलोड कर सकते हैं। और पढें: क्या कंपनियां जानबूझकर अपडेट के बहाने स्लो करती हैं फोन? iOS 26 और Android 16 यूजर्स कर रहे शिकायत

Wi-Fi और Android Auto के एक्सपीरियंस में सुधार

गूगल की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इस अपडेट में कुछ खास सुधार किए गए हैं। Wi-Fi की कनेक्टिविटी और स्थिरता में सुधार किया गया है, जिससे नेटवर्क बार-बार डिस्कनेक्ट नहीं होगा। इसके अलावा Android Auto ऐप में विजुअल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाया गया है, जिससे गाड़ी चलाते समय स्क्रीन पर कंटेंट स्मूद और साफ दिखाई देगा। हालांकि ये सुधार कुछ क्षेत्रों या नेटवर्क ऑपरेटरों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। और पढें: Samsung Galaxy Z Fold 6 और Flip 6 को मिला One UI 8 अपडेट, क्या मिलेंगे फायदे और कैसे करें इंस्टॉल

Pixel 6a के लिए चार्जिंग लिमिट शुरू

गूगल ने अब एक नया Battery Performance Programme शुरू किया है, जिसमें खासतौर पर Pixel 6a मोबाइल यूजर्स के लिए बैटरी चार्जिंग पर एक लिमिट लगाई गई है। इसका मतलब यह है कि अगर कोई यूजर अपने फोन को लगभग 400 बार चार्ज कर चुका है, तो इसके बाद फोन की बैटरी की पावर और परफॉर्मेंस थोड़ा कम हो सकती है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि फोन ज्यादा गर्म न हो और किसी भी तरह की सेफ्टी प्रॉब्लम न आए। अगर कोई यूजर इससे परेशान होता है, तो गूगल उन्हें कुछ ऑप्शन देगा जैसे कि फोन की फ्री रिपेयर, कुछ पैसे का कंपनसेशन या नए फोन पर छूट। यह पहली बार है जब Android 16 के साथ इस तरह की बैटरी लिमिट का इस्तेमाल किया जा रहा है।

इस बार नहीं मिला सिक्योरिटी पैच

दिलचस्प बात यह है कि जुलाई 2025 के इस अपडेट में कोई भी सिक्योरिटी पैच शामिल नहीं किया गया है। आमतौर पर हर महीने मिलने वाला सुरक्षा अपडेट इस बार छूट गया है और गूगल ने अभी तक यह भी साफ नहीं किया है कि किन खामियों (CVE) को इस अपडेट में ठीक किया गया है। आने वाले हफ्तों में गूगल से और जानकारी मिलने की उम्मीद है। वहीं Android 16 के साथ यूजर्स को ज्यादा सुरक्षित और स्मूद एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।