Google Pixel Tablet गलती से अमेजन पर हुआ लिस्ट, लॉन्च से पहले सामने आई कीमत और सभी फीचर्स
10 मई को होने वाले Google I/O 2023 में कंपनी स्मार्टफोन समेत कई प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है, जिसमें एक पिक्सल टैबलेट भी है। इसे गलती से अमेजन पर लिस्ट कर दिया गया, जिससे डिवाइस की कीमत पता चल गई है।
Published By: Mona Dixit | Published: May 08, 2023, 09:34 AM (IST)
हाइलाइट
- Google Pixel Tablet में कंपनी 8GB RAM देगी।
- टैबलेट दो स्टोरेज और कलर ऑप्शन में आएगा।
- इसमें 8MP का रियर कैमरा दिया जाएगा।
Google I/O 2023 का इंतजार पिछले काफी समय से किया जा रहा है। गूगल के इस इवेंट में कंपनी Google Pixel 7a, Google Pixel Fold और Google Pixel Buds A-series (Sky Blue) के साथ-साथ Pixel Tablet समेत कई अन्य प्रोडक्ट भी लॉन्च कर सकती है। इस बड़े इवेंट का आयोजन 10 मई, 2023 को किया जा रहा है।
कुछ समय पहले पिक्सल टैबलेट का रेंडर लीक हुआ था। इससे टैबलेट का डिजाइन और खास स्पेसिफिकेशन सामने आ गए थे। हाल में Google Pixel Tablet गलती से Amazon पर लिस्ट हो गया था। हालांकि, बाद में ई-कॉमर्स वेबसाइट ने लिस्टिंग को हटा दिया, लेकिन तब तक टैबलेट के स्पेसिफिकेशन और कीमत का खुलासा हो गया था। लॉन्चिंग से पहले ही गूगल के अपकमिंग टैबलेट के फीचर्स और कीमत जानने के लिए नीचे पढ़ें।
Google Pixel Tablet
बता दें कि Mysmartprice की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल पिक्सल टैबलेट को अमेजन जापान पर लिस्ट किया था। लिस्टिंग में टैबलेट दो कलर ऑप्शन Porcelain और Olive Green में दिखाई दिया था। porcelain कलर वेरिएंट व्हाइट बेजल के साथ दिखा। वहीं, दूसरे कलर वाले टैबलेट में ब्लैक बेजल देखने को मिलें। लिस्टिंग में स्पीकर डॉक भी दिख रहा था। इस पर चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।
टैबलेट में मिलेंगे ये धमाल फीचर्स
लिस्टिंग की मानें तो इस टैबलेट में 10.9 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है , जो 2560 ×1600 पिक्सल रेजलूशन के साथ आता है। इसका पीक ब्राइटनेस 500 nits, आसपेक्ट रेशियो 16:10 है। टैबलेट USI 2.0 Stylus सपोर्ट के साथ आएगा।
Google अपने इस अपकमिंग टैबलेट में Google Tensor G2 प्रोसेसर देगा। यही, Google Pixel 7 Series में दिया गया है। डिवाइस में 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा। टैबलेट Android 13 पर रन करेगा।
कैसा होगा कैमरा सेटअप?
फोटोग्राफी के लिए इस टैबलेट में 8MP का बैक कैमरा और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसके अलावा, Google Pixel Tablet में चार्जिंग के लिए USB 3.1 Gen 1 Type-C पोर्ट, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.2 और अल्ट्रावाइड बैंड जैसे फीचर्स मिलेंगे। टैबलेट क्वाड स्पीकर सेटअप के साथ आएगा। इसमें 27W की बैटरी दी जाएगी, जो 12 घंटे तक चलेगी।
लिस्टिंग के अनुसार टैबलेट की कीमत
अब कीमत की बात करें तो लिस्टिंग के मुताबिक, इसे कंपनी ¥80,000 (लगभग 48,500 रुपये) में लॉन्च करेगी। हालांकि, हम आपको सलाह देंगे कि इस कीमत और फीचर्स पर पूरी तरह भरोसा न करें। सटीक कीमत और स्पेसिफिकेशन तो लॉन्चिंग के दौरान ही पता चलेंगे।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।