Google Pixel 9a की इंडिया लॉन्च डेट लीक, कीमत और फीचर्स आए सामने
Google Pixel 9a फोन की लॉन्च डेट ऑनलाइन लीक हो गई है। सिर्फ लॉन्च डेट ही नहीं फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन भी लीक के जरिए सामने आ चुके हैं। जानें सभी डिटेल्स।
Published By: Manisha | Published: Feb 10, 2025, 12:08 PM (IST)
Google Pixel 9a फोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है। जैसे कि नाम से समझ आता है कि यह फोन पिछले साल मई में लॉन्च हुए Google Pixel 8a का अपग्रेड वर्जन होने वाला है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में इस फोन की इंडिया लॉन्च डेट और कीमत से जुड़ी डिटेल्स सामने आई है। लीक फीचर्स की बात करें, तो गूगल पिक्सल 8ए फोन Google Tensor G4 चिप से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। फोन की बैटरी 5100mAh की हो सकती है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स।
Google Pixel 9a: Launch date
लीक की मानें, तो Google Pixel 9a फोन ग्लोबल मार्केट में 19 मार्च को लॉन्च होगा। पिछले मॉडल की लॉन्चिंग को देखें, तो माना जा सकता है कि गूगल पिक्सल 9ए फोन ग्लोबल मार्केट के साथ ही भारत में पेश किया जाएगा। ऐसे में यह फोन भारत में भी 19 मार्च को लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा, फोन की सेल ग्लोबली 26 मार्च से 2025 से शुरू हो सकती है।
Google Pixel 9a: India price (expected)
फोन की कीमत भी ऑनलाइन की हो चुकी है। कहा जा रहा है कि गूगल पिक्सल 9ए फोन के बेस मॉडल की कीमत 52,999 रुपये होगी। वहीं, 256GB स्टोरेज मॉडल 64,000 रुपये की कीमत में दस्तक दे सकता है।
Google Pixel 9a Specifications (expected)
लीक फीचर्स की बात करें, तो Google Pixel 9a फोन में 6.3 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz का होगा। इसके अलावा, फोन Google Tensor G4 चिप से लैस हो सकता है। फोन में 8GB RAM व 256GB तक की स्टोरेज मिल सकती है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिल सकता है। फोन की बैटरी 5100mAh की हो सकती है, जबकि इसके साथ 23W वायर्स फास्ट चार्जिंग व 7.5W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।