Google ने पेश किया नया Chrome 113, अपडेट के साथ मिल रहे कई नए फीचर्स

गूगल ने अपने वेब ब्राउजर के नए अपडेट Chrome 113 को रिलीज कर दिया है। इसके साथ यूजर्स को बेहतर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस के साथ कई नई सुविधाएं मिल रही हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: May 04, 2023, 09:24 AM (IST)

हाइलाइट

  • गूगल ने क्रोम का नया वर्जन Chrome 113 रिलीज कर दिया है।
  • नए अपडेट के साथ यूजर्स को बेहतर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी।
  • गूगल क्रोम को यह अपडेट वीडियो कॉन्फ्रेसिंग को बूस्ट देगा।

Google Chrome का यूज ज्यादातर लोग करते हैं। गूगल अपने लोकप्रिय वेब ब्राउजर को और भी बेहतर बनाने के लिए कई नए फीचर्स ला रहा है। अब कंपनी ने गूगल क्रोम का नया वर्जन Chrome 113 पेश कर दिया है। यह वेब ब्राउजर का एक बड़ा अपडेट है। इस अपडेट के साथ कंपनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कॉल के लिए फास्ट AV1 वीडियो इनकोडिंग पेश की है। साथ ही, नया अपडेट अपने साथ डिफॉल्ट रूप से WebGPU और अन्य कई सुधार लेकर आया है। इसके बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ते हैं। और पढें: Google Chrome में आया बड़ा काम का अपडेट, अब आपकी सही लोकेशन नहीं देख पाएंगी वेबसाइट्स

Google Chrome 113

Google ने हाल में अपने वेब ब्राउजर का नया अपडेट Chrome 113 रिलीज किया है। नया वर्जन Linux, macOS और Windows प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इसमें कंपनी 15 सिक्योरिटी फिक्स भी दे रही है। अपडेट के साथ नीचे बताए गए नए फीचर भी आए हैं। और पढें: Google Workspace में आए ये कमाल के AI फीचर्स, भर-भर के मिलेंगे यूजर्स को फायदे

अपडेट में मिल रहा फास्टर AV1 वीडियो इनकोडिंग

इस नई सुविधा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए लाया गया है। Chrome 113 के साथ कंपनी ने libaom 3.6 रिलीज को इंटीग्रेट किया है, जो CPU बेस्ड AV1 वीडियो एन्कोडिंग को स्पीड देता है। और पढें: Google Chrome में आया नया Skills फीचर, यूजर्स को मिलेगा ये बड़ा फायदा

इस अपडेट से सभी WebRTC ऐप्स को फायदा होगा। इससे तेज और अच्छी वीडियो कॉन्फ्रेंस कॉल कर पाएंगे। Google Meet ने पहले ही AV1 वीडियो की क्वालिटी को 40 kbps तक कम कर दिया है, जो कम बैंडविड्थ स्थितियों में भी यूज करने की कैपेबिलिटी दिखाता है।

CSS Media Features

Google Chrome के इस अपडेट में CSS overflow-inline और overflow-block के साथ-साथ CSS मीडिया फीचर को अपडेट मिल रहा है।

Linear Easing Function

गूगल क्रोम का यह नया वर्जन अपने साथ Linear Easing Function लेकर आया है। यह कई बिंदुओं के बीच रैखिक इंटरपोलेशन की अनुमति मिलती है।

डिफॉल्ट रूप से इनेबल होगा WebGPU

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि WebGPU, WebGL का स्कसेसर अब Chrome 113 में डिफॉल्ट रूप से इनेबल है। यह वेब में हाई-क्वालिटी वाले 3D ग्राफिक्स के लिए बेहतर प्रदर्शन ऑफर करता है। यह गेमर्स और एडवांस ग्राफिक्स पर भरोसा करने वाले अन्य यूजर्स के लिए एक बेहतर एक्पीरियंस होगा।

CSS image-set() के लिए सपोर्ट

अब ब्राउजर फोटो ऑप्शन की एक सीरीज स्पेसीफाइंग करने के लिए एक प्रकार के रूप में CSS image-set() को सपोर्ट करता है।

इसका मतलब है कि Chrome 113 की रिलीज के साथ यूजर्स तेजी से और अधिक कुशल वीडियो कॉन्फ्रेंस कॉल, सीएसएस मीडिया सुविधाओं के लिए बेहतर सपोर्ट और डिफॉल्ट रूप से इनेबल वेबजीपीयू के साथ बेहतर 3डी ग्राफिक्स प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।