Flipkart Republic Day Sale 2026 इस तारीख से होगी शुरू, स्मार्टफोन से लेकर फ्रिज तक इन चीजों पर मिलेगा Discounts

Flipkart अपनी Republic Day Sale 2026 जल्द शुरू होने वाली है। इस दौरान स्मार्टफोन, लैपटॉप, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और बाकी इलेक्ट्रॉनिक्स पर बड़े डिस्काउंट्स मिलेंगे। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Jan 08, 2026, 12:19 PM (IST) | Edited: Jan 08, 2026, 01:27 PM (IST)

Flipkart ने अपनी Republic Day Sale 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया है। इस बार यह सेल 17 जनवरी 2026 से शुरू होगी, खास बात यह है कि Flipkart के Plus और Black सब्सक्राइबर को 24 घंटे पहले ही सेल का लाभ मिलेगा, यानी वे 16 जनवरी से ही अपनी पसंदीदा चीजों पर छूट और ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। और पढें: 50MP कैमरा वाले OPPO A5 Pro 5G को कम दाम में खरीदने का सुनहरा चांस, मिल रही धमाका डील

इस सेल में कौन-कौन से प्रोडक्ट्स पर छूट और ऑफर्स मिलेंगे?

इस बार Flipkart Republic Day Sale में कई कैटेगरी के इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर शानदार ऑफर्स मिलेंगे, इसमें शामिल हैं स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, ब्लूटूथ स्पीकर, TWS हेडफोन, रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन। इसके अलावा कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड्स के जरिए 10% इंस्टेंट डिस्काउंट और आसान EMI ऑप्शन भी उपलब्ध होंगे, बाकी बैंकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए ग्राहक 15% तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। और पढें: 200MP कैमरा वाले Vivo फोन की कीमत में आई 13000 रुपये की गिरावट, खरीदने का गोल्डन चांस

एक्सक्लूसिव ऑफर्स और डील्स

Flipkart अपने Black मेंबर्स के लिए कुछ एक्सक्लूसिव डील्स और बेनिफिट्स भी पेश करेगा। इसके अलावा सेल के दौरान ग्राहक 'Rush Hour Deals', 'TikTok Deals', 'Jackpot Deals' और 'Steal Deals' का भी मजा ले सकते हैं। ये ऑफर्स सीमित समय के लिए होंगे, इसलिए जल्दी खरीदारी करने वाले ही सबसे अच्छे ऑफर्स का फायदा उठा पाएंगे। Flipkart की वेबसाइट पर इस सेल के लिए एक विशेष माइक्रोसाइट भी लॉन्च कर दी गई है, जिसमें आने वाली छूट और ऑफर्स के बारे में जानकारी दी गई है।

पिछली सेल में क्या खास था?

पिछली बार Flipkart ने Buy Buy 2025 Sale आयोजित की थी, जो 5 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी और 6 दिनों तक चली थी। उस दौरान भी स्मार्टफोन, लैपटॉप, TWS, ब्लूटूथ स्पीकर और बाकी स्मार्ट होम अप्लायंसेज पर शानदार डिस्काउंट्स मिले थे, Plus और Black मेंबर्स को वहां भी एर्ली एक्सेस मिला था। इसको ध्यान में रखते हुए इस बार Republic Day Sale 2026 में भी ग्राहक को बेहतर ऑफर्स और सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।