Flipkart पर ऑर्डर कैंसिल करना पड़ेगा महंगा, देनी पड़ेगी कैंसिलेशन फीस!

Flipkart कंपनी जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म पर नई कैंसिलेशन पॉलिसी लाने वाली है। इस पॉलिसी के तहत लगेगा कैंसिलेशन चार्ज। जानें डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Dec 11, 2024, 04:54 PM (IST)

Flipkart Cancelling Charge: डिजिटल दौर में ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेजी काफी ज्यादा बढ़ गया है। लोग घर बैठे अपने पंसद व जरूरत का समान ऑनलाइन ऑर्डर कर लेते हैं। वहीं, जरूरत खत्म होने पर ऑर्डर को चुटकियों में कैंसिल कर देते हैं। हालांकि, आने वाले समय में आपको अपनी यह आदत जेब पर भारी पड़ सकती है। जी हां, लेटेस्ट लीक रिपोर्ट की मानें तो जल्द ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ऑर्डर कैंसिल करने पर एक्स्ट्रा चार्ज लगा सकती है। इसकी शुरुआत Flipkart ई-कॉमर्स जाइंट कर सकती है। यहां जानें सभी डिटेल्स। और पढें: Vivo T5X 5G को मात्र 932 रुपये हर महीने देकर लाएं घर, 7200mAh बैटरी वाले फोन Amazon-Flipkart की डील ने मचाया हंगामा

टिप्सटर Abhishek Yadav ने अपने X (Twitter) हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के मुताबिक, Flipkart व Myntra कंपनी जल्द ही ऑर्डर कैंसिल करने पर एक्स्ट्रा कैंसिलेशन चार्ज लगा सकती है। इस पोस्ट के साथ एक स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है। इस स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि ऑर्डर कैंसिलेशन करने पर 20 रुपये एक्स्ट्रा चार्ज लिया जा रहा है। हालांकि, एक समय के अंतराल में ऑर्डर कैंसिल करने पर कैंसिलेशन फीस नहीं देनी होगी। और पढें: iPhone 15 से लेकर iPhone 17 Pro पर 9000 तक की तगड़ी छूट, अभी खरीदने का सुनहरा मौका

इस स्क्रीनशॉट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऑर्डर कैसिंल करने के लिए कंपनी लाइट लिमिट पेश कर सकती है। स्क्रीन में 20 रुपये कैंसिलेशन चार्ज फीस देखी जा सकती है। हालांकि, माना जा रहा है कि यह फीस अलग-अलग ऑर्डर्स पर निर्भर कर सकती है। यदि आपका ऑर्डर प्रीमियम कैटेगरी का है, तो कैंसिलेशन फीस ज्यादा भी हो सकती है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि Flipkart कंपनी ने फिलहाल इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी ऑफिशियल नहीं की है। उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले समय में कंपनी इस नई पॉलिसी से जुड़ी जानकारी रिवील कर सकती है।

सिर्फ फ्लिपकार्ट ही नहीं बल्कि Myntra ई-कॉमर्स जाइंट भी अपने प्लेटफॉर्म पर नई कैंसिलेशन फीस पॉलिसी ला सकती है। फिलहाल, इस प्लेटफॉर्म ने भी इस संबंध में किसी प्रकार की ऑफिशियल डिटेल रिवील नहीं की है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें, तो यह एक फेक स्क्रीनशॉट भी हो सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।