मार्च 2026 के बाद से ATM से नहीं निकलेंगे 500 रुपये के नोट? यहां जानें Viral पोस्ट की पूरी सच्चाई
सोशल मीडिया पर एक खबर जमकर वायरल हो रही है जिसमें कहा जा रहा है कि मार्च 2026 से 500 रुपये से नोट ATM से नहीं निकलेंगे। यहां जानें इस खबर की पूरी सच्चाई।
Published By: Manisha | Published: Jan 04, 2026, 12:27 PM (IST)
Viral Post: सोशल मीडिया के दौर में लोग अब न्यूज चैनल और अखबारों की जगह WhatsApp मैसेज व सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तरह-तरह की जानकारी हासिल करते हैं। हाल ही में एक पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इन पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि मार्च 2026 के बाद से ATM से 500 रुपये के नोट नहीं निकलेंगे। अगर आपको भी सोशल मीडिया या फिर किसी WhatsApp ग्रुप पर इस तरह का कोई मैसेज प्राप्त हुआ है, तो यह खबर आपके लिए ही है। यहां जानें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन पोस्ट में कितनी सच्चाई है।
PIB Fact Check ने अपने ऑफिशियल पोस्ट के जरिए ऐसे ही एक पोस्ट की जानकारी शेयर की है। Priya Purohit नाम के हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इस पोस्ट में लिखा है, 'RBI to Stop 500 Notes from ATM by March 2026!'
Viral पोस्ट है Fake
PIB Fact Check ने इस खबर का खंडन करते हुए इसे Fake बताया है। हैंडल के मुताबिक, RBI ने इस संबंध में किसी तरह की कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। 500 रुपये के नोट बंद नहीं किए जा रहे और यह लीगल टेंडर में जारी रहेंगे। इसके साथ ही लोगों को कहा गया है कि इस तरह की फेक खबरों पर तुरंत विश्वास न करें और सबसे पहले ऑफिशियल सोर्स पर खबर को वेरिफाई करें।
पहली बार नहीं आई ऐसी झूठी खबर
आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है कि इस तरह 500 रुपये के नोट बंद होने की खबर सामने आई हो। पुराने 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद होने के बाद से ही ऐसी खबरें कई बार सुर्खियों में आ चुकी है। हालांकि, हर बार इस तरह की फेक खबरों का खंडन कर दिया जाता है।
क्यों आसानी से विश्वास कर रहे लोग
इस तरह की फेक खबरों पर लोग इस वजह से आसानी से विश्वास कर लेते हैं क्योंकि इससे पहले भारत सरकार पुराने 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट को बैन कर चुकी है। ऐसे में अब लोगों को अपने पास ज्यादा कैश रखने पर डर लगता है और वह समय समय पर ऐसी खबरों पर नजर बनाए रखते हैं जिसमें नोट बैन की जानकारी मिलती है। लोगों के डर का फायदा उठाते हुए कई सोशल मीडिया हैंडल इस तरह की डर फैलाने वाली झूठी खबरें वायरल करते रहते हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।