भारत में Twitter के दो ऑफिस हुए बंद, कर्मचारियों को Elon Musk ने भेजा घर

ट्विटर का बेंगलुरु ऑफिस चालू है, लेकिन ऐसा मालूम होता है कि कंपनी को फाइनेंशियल स्टेबिलिटी, एम्पलॉयी रिटेंशन और कंटेंट रेगुलेशन से जुड़ी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Published By: Swati Jha | Published: Feb 17, 2023, 01:02 PM (IST) | Edited: Feb 21, 2023, 02:55 PM (IST)

हाइलाइट

  • Elon Musk ने ट्विटर के दिवालिया होने की संभावना का संकेत दिया है।
  • ट्विटर ने कई बड़ी गड़बड़ियों और मुद्दों को एक्सपीरियंस किया है।
  • एलन मस्क ने अनाउंसमेंट की है कि वह दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में Twitter CEO का पद छोड़ देंगे।

2022 में बड़े पैमाने पर लोगों को नौकरी से निकालने के बाद भी Elon Musk को चैन नहीं पड़ा है। एलोन मस्क अब ट्विटर ऑफिसेज को बंद कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, Twitter ने भारत में अपने तीन में से दो ऑफिस बंद कर दिए हैं। इसके साथ ही कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है। और पढें: X ने दोबारा लॉन्च किया Android ऐप, बेहतर परफॉर्मेंस के साथ मिलेगा स्मूथ एक्सपीरियंस

Elon Musk ने पहले भारत में अपने लगभग 200 से अधिक कर्मचारियों में से 90 प्रतिशत कर्मचारियों को निकाल दिया था। मस्क ने दिल्ली के अलावा मुंबई में भी अपना Twitter Office बंद कर दिया है। और पढें: Elon Musk का नया AI करेगा कमाल, अब AI वीडियो बनेंगे पहले से ज्यादा रियलिस्टिक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्विटर का बेंगलुरु स्थित ऑफिस चालू है, इसमें ज्यादातर इंजीनियर्स काम करते हैं। बता दें भारत इकलौता देश नहीं है जहां Elon Musk ऑफिस बंद कर रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों को निकाल दिया है और दुनिया भर के ऑफिसेज को बंद कर दिया है, यह दर्शाता है कि वह अभी के लिए भारतीय बाजार को अहमियत दे रहे हैं। और पढें: X में आया कमाल का ‘History’ फीचर, अब नहीं खोएंगे पुराने पोस्ट

Twitter को काम जारी रखने में हो रही मुश्किल

जब से मस्क ने कर्मचारियों को निकाला है, ट्विटर को काम जारी रखने और कंटेंट को रेगुलेट करने में मुश्किल हो रही है। एलन मस्क ने हाल ही में कहा है कि उन्हें कंपनी को स्थिर करने और फाइनेंशियल हेल्थ को बेहतर होने के लिए साल के अंत तक का समय लग सकता है।

Twitter का न केवल काम प्रभावित हुआ बल्कि ट्विटर अपने सैन फ्रांसिस्को और लंदन ऑफिसेज के लिए लाखों डॉलर का किराया देने में असफल रहा है। इससे कंपनी को अनपेड सर्विस पर कई कॉन्ट्रैक्टर्स के मुकदमों का सामना करना पड़ा। एलन मस्क के आने के बाद ट्विटर ने पैसे जुटाने के लिए बर्ड स्टेचू और एस्प्रेसो मशीनों जैसी संपत्तियों की नीलामी भी की।

रेवेन्यू में भारी गिरावट

Elon Musk ने ट्विटर के दिवालिया होने की संभावना का भी संकेत दिया है। इसके पीछे रेवेन्यू में "भारी गिरावट" का हवाला दिया गया है। इसके अलावा, ट्विटर ने कई बड़ी गड़बड़ियों और मुद्दों को एक्सपीरियंस किया है, जिसमें सबसे हालिया इस महीने की शुरुआत में हुआ है।

बता दें Elon Musk ने अनाउंसमेंट की है कि वह दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में Twitter CEO का पद छोड़ देंगे। "मस्क ने कहा, "मुझे नहीं पता, (लेकिन) मैं शायद इस साल के अंत में (नए सीईओ के लिए) उम्मीद कर रहा हूं।"

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।