1 अप्रैल से बदल रहे हैं नियम, ऑनलाइन पेमेंट के लिए अब सिर्फ OTP से नहीं चलेगा काम

1 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन पेमेंट करने का तरीका बदलने वाला है, अब सिर्फ OTP से पेमेंट पूरा नहीं होगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए नियम के अनुसार, हर ट्रांजैक्शन में दो तरीकों से अपनी पहचान साबित करना जरूरी होगा। यह बदलाव साइबर फ्रॉड और धोखाधड़ी रोकने के लिए लाया गया है। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Mar 30, 2026, 04:26 PM (IST)

1 अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट करने का तरीका बदलने वाला है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने निर्देश दिया है कि सभी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में अब Two-Factor Authentication (2FA) अनिवार्य होगा। इसका मतलब यह है कि अब सिर्फ OTP के भरोसे पेमेंट पूरी नहीं होगी। यूजर को अपनी पहचान को दो अलग-अलग तरीकों से वेरिफाई करना होगा। RBI का यह नया नियम साइबर फ्रॉड और अनऑथराइज्ड ट्रांजैक्शन को रोकने के उद्देश्य से लाया गया है। और पढें: Paytm का बड़ा अपडेट, दो नए फीचर्स किए लॉन्च

क्या है 2FA और क्यों है जरूरी

अब तक डिजिटल पेमेंट में केवल OTP का इस्तेमाल होता था लेकिन कई बार धोखाधड़ी करने वाले लोगों ने OTP हासिल करके बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लिए। नए नियम के अनुसार, हर ऑनलाइन पेमेंट के लिए दो वेरिफिकेशन फैक्टर जरूरी होंगे। इसका मतलब है कि यूजर को दो अलग-अलग तरीकों से अपनी पहचान साबित करनी होगी। इससे साइबर ठगों द्वारा की जाने वाली Phishing, SIM Swap और OTP फ्रॉड जैसी घटनाओं में काफी कमी आने की उम्मीद है। और पढें: 1 अप्रैल से लागू होंगे ये 5 बड़े नियम, PF से लेकर UPI पेमेंट तक बदलेगा ये सब

यूजर्स को पेमेंट करते समय दो तरीकों का इस्तेमाल करना होगा

यूजर्स को पेमेंट करते समय दो तरीकों का इस्तेमाल करना होगा। इनमें से कोई भी दो तरीके चुने जा सकते हैं, उदाहरण के लिए OTP के साथ PIN डालना होगा। इसके अलावा बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जैसे फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं बैंकिंग एप से जनरेट किया गया वर्चुअल टोकन डालकर भी पेमेंट को पूरा किया जा सकता है। इन दो तरीकों के पूरा होने के बाद ही ट्रांजैक्शन सफल होगा। और पढें: फर्जी ऐप और वेबसाइट को तुरंत कैसे पहचाने? इस तरीकों का करें यूज कभी नहीं होगी ऑनलाइन धोखाधड़ी

नए नियम से क्या फायदा होगा

RBI के इस बदलाव से यूजर्स के लिए डिजिटल पेमेंट और ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा। अब साइबर फ्रॉड के मामलों में कमी आएगी क्योंकि सिर्फ OTP होने पर कोई भी धोखाधड़ी नहीं कर पाएगा। यह नियम खासकर उन लोगों के लिए मददगार होगा जो ऑनलाइन शॉपिंग, बिल पेमेंट और बैंकिंग ट्रांजैक्शन करते हैं। इसलिए 1 अप्रैल से सभी यूजर्स को नए 2FA नियम के अनुसार पेमेंट करना अनिवार्य होगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।