ChatGPT से UPI पेमेंट शुरू, अब बिना ऐप खोले करें शॉपिंग

अब बिना किसी ऐप या वेबसाइट खोले ही ChatGPT के जरिए सीधे शॉपिंग और UPI पेमेंट किया जा सकता है, अब OpenAI ने भारत में एक नई सुविधा शुरू की है, जिसमें यूजर्स ChatGPT के अंदर ही ऑर्डर और पेमेंट कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Oct 09, 2025, 04:46 PM (IST)

OpenAI ने भारत में एक नई सुविधा की शुरुआत की है, जिसके तहत यूजर्स अब ChatGPT के अंदर ही UPI के जरिए खरीदारी कर सकते हैं। OpenAI ने इसके लिए NPCI और फिनटेक कंपनी Razorpay के साथ पार्टनरशिप की है। इस नए फीचर का उद्देश्य है कि यूजर बिना किसी ऐप या वेबसाइट खोले ही सीधे चैट के जरिए शॉपिंग और पेमेंट कर सके। Bigbasket इस पहल में पहले प्लेटफॉर्म्स में शामिल है, जहां यूजर्स ChatGPT के माध्यम से सीधे ऑर्डर कर सकते हैं। और पढें: अब इंटरनेशनल नंबर से भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, NRI यूजर्स के लिए Paytm का बड़ा अपडेट

यह नया फीचर कैसे काम करेगा और किन बैंकों के साथ है पार्टनरशिप?

इस पायलट प्रोग्राम का मकसद यह जानना है कि AI चैटबॉट्स सुरक्षित और यूजर-कंट्रोल्ड तरीके से ट्रांजैक्शन कर सकते हैं या नहीं। इस समय केवल चुनिंदा यूजर्स और प्लेटफॉर्म्स ही इस सुविधा का लाभ उठा पा रहे हैं। Axis Bank और Airtel Payments Bank जैसी बैंकिंग पार्टनरशिप भी इस प्रोग्राम में शामिल हैं। OpenAI के international strategy director Oliver Jay ने कहा कि 'हमें NPCI के साथ काम करके बेहद खुशी हो रही है। UPI और AI का इंटीग्रेशन डिजिटल पेमेंट्स को और आसान और सुरक्षित बनाने में मदद करेगा।” और पढें: iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, Apple Pay भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च

क्या AI चैटबॉट्स UPI के साथ मिलकर पेमेंट्स को आसान बना सकते हैं?

भारत में UPI मौजूदा समय में डिजिटल पेमेंट्स का सबसे बड़ा नेटवर्क है, जो हर महीने 20 अरब से ज्यादा ट्रांजैक्शन प्रोसेस करता है। OpenAI और NPCI इस प्रयोग के माध्यम से यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि कैसे conversational AI payment system के साथ जुड़कर यूजर्स के लिए ट्रांजैक्शन को आसान बना सकता है। इसके अलावा NPCI ने Global Fintech Fest 2025 में कई नए AI-आधारित पहलों की घोषणा की, जिसमें AI UPI हेल्प, IoT पेमेंट्स और UPI Reserve Pay शामिल हैं। और पढें: India AI Impact Summit 2026: विदेशी प्रतिनिधी अब UPI से कर पाएंगे पेमेंट, NPCI ने शुरू की ‘UPI One World’ वॉलेट सेवा

क्या यह सुविधा जल्द ही सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी?

हालांकि यह सुविधा अभी शुरुआती चरण में है और सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। पायलट प्रोग्राम में यूजर एक्सपीरियंस, सुरक्षा और ट्रांजैक्शन की विश्वसनीयता की जांच की जा रही है, अगर यह सफल रहता है तो भविष्य में AI चैटबॉट्स के जरिए ऑनलाइन शॉपिंग और पेमेंट और अधिक सुविधाजनक बन सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।