CES 2026: Samsung Galaxy Book 6 सीरीज Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें खूबियां
CES 2026 के दौरान Samsung ने अपनी लेटेस्ट Galaxy Book 6 Series पेश कर दी है, जिसमें Galaxy Book 6 Ultra, Galaxy Book 6 Pro और Galaxy Book 6 शामिल हैं। यहां जानें डिटेल्स।
Published By: Manisha | Published: Jan 06, 2026, 03:45 PM (IST)
CES 2026 के दौरान कंपनी ने Samsung Galaxy Book 6 Ultra, Galaxy Book 6 Pro और Galaxy Book 6 को पेश किया है। यह कंपनी का लेटेस्ट लैपटॉप लाइनअप है, जो कि Intel Core Ultra Series 3 तक के प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ लेटेस्ट Nvidia GeForce RTX 5070 और 5060 laptop GPUs मिलता है। Galaxy Book 6 Ultra इस सीरीज का सबसे फ्लैगशिप मॉडल है, जिसमें 16 इंच AMOLED स्क्रीन मिलती है। साथ ही Galaxy Book 6 सीरीज Windows 11 Home के साथ आती है। ऑडियो के लिए इसमें Dolby Atmos सपोर्ट मिलता है।
Samsung Galaxy Book 6 Ultra Specifications
फीचर्स की बात करें, तो Samsung Galaxy Book 6 Ultra लैपटॉप Windows 11 Home पर काम करता है। इस लैपटॉप में 16.0 इंच का WQXGA+ touch AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले में 1000 Nits तक की ब्राइटनेस मिलती है। साथ ही इनमें Intel Core Ultra X9, 9 X7 और 7 Series 3 (Intel Evo Edition) प्रोसेसर से लैस है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Intel Arc Graphics या Nvidia GeForce RTX 5060/5070 के साथ 8GB GDDR7 VRAM मिलती है। इसमें 64GB LPDDR5X सपोर्ट मिलता है। स्टोरेज की बात करें, तो इसमें आपको 512GB, 1TB व 2TB के ऑप्शन मिलते हैं।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए कंपनी ने इनमें 2MP का full-HD वेबकैम दिया है, जिसके साथ दो माइक्रोफोन मिलते हैं। ऑडियो के लिए इनमें 6 स्पीकर सिस्टम Dolby Atmos ऑडियो के साथ मिलते हैं। इसकी बैटरी 80.20Wh की है, जिसके साथ 100W इंटरर्नल व 140W एक्सटर्नल फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। सिंगल चार्ज पर यह लैपटॉप 30 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक प्रोवाइड करते हैं। इसका डायमेंशन 356.9x248.0x15.4mm और 1.89 ग्राम भार है।
Samsung Galaxy Book 6 Pro, Galaxy Book 6 Specifications
Samsung Galaxy Book 6 Pro और Galaxy Book 6 के फीचर्स की बात करें, तो इनमें आपको 14 इंच और 16 इंच के स्क्रीन साइज मिलते हैं। प्रो मॉडल Intel Core Ultra X7, 7, and 5 (Intel Evo Edition) प्रोसेसर से लैस है। वहीं, Galaxy Book 6 लैपटॉप Intel Core Ultra 7 व 5 प्रोसेसर से लैस है। प्रो मॉडल AMOLED टचस्क्रीन के साथ आता है। वहीं, Galaxy Book 6 के 16 इंच मॉडल में IPS डिस्प्ले टच सपोर्ट मिलता है।
इन लैपटॉप में 2MP का full-HD वेबकैम दिया गया है। वहीं, ऑडियो के लिए Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्पीकर्स मौजूद हैं। इनमें डुअल माइक्रोफोन भी मिलता है। प्रो मॉडल में 78.07Wh बैटरी व 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। Galaxy Book 6 में 61.2Wh बैटरी व 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।