CAA: सरकार ने लॉन्च किया पोर्टल और मोबाइल ऐप, नागरिकता के लिए ऐसे ऑनलाइन होंगे आवेदन
CAA लागू होने के बाद केंद्र सरकार ने एक पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इसके जरिए शरर्णार्थी भारत की नागरिकता पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरा तरीका जानने के लिए नीचे पढ़ें।
Published By: Mona Dixit | Published: Mar 12, 2024, 03:58 PM (IST)
हाइलाइट
- संशोधित नागरिकता कानून (CAA) कल यानी 11 मार्च को लागू हो गया है।
- छह देशों से आए शर्णार्थियों को भारत की नागरिकता लेनी होगी।
- इसके लिए वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
CAA: केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने एक नया वेब पोर्टल किया है। इस पोर्टल के जरिए अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए शरणार्थी भारतीय नागरिकता पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। वेब पोर्टल के साथ-साथ सरकार ने मोबाइल ऐप CAA-2019 भी लॉन्च किया है।
बता दें कि हाल में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) लागू हुआ है। इसके बाद अब अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए हुए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को नागरिकता दी जाएगी। मंत्रालय ने बताया है कि इसके लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।
CAA कब हुआ लागू?
गृह मंत्रालय ने तीनों देशों के शरणार्थियों के लिए नागरिकता हासिल करने की प्रकिया को आसान बनाने के लिए एक वेब पोर्टल और ऐप लॉन्च किया है। इसके जरिए वे नागरिकता पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। केंद्र सरकार ने 11 मार्च, 2024 को नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 लागू किया। कानून पारित करने के चार साल बाद इसे लागू किया गया है।
नागरिकता के लिए कैसे आवेदन करें शरणार्थी
- इसके लिए शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता ऑनलाइन पोर्टल पर जाना होगा। याफिर यहां दिए गए इस लिंक पर क्लिक करके सीधा पोर्टल पर पहुंच सकते हैं।
- अब पोर्टल पर कई सेक्शन जैसे ऑनलाइन सर्विस, ऑर्डर्स और सर्कुलर, CAA मिलेंगे।
- पोर्टल होम पेज पर स्क्रॉल डाउन करके नीचे आना होगा।
- फिर ऑनलाइन सर्विस सेक्शन के तहत राइट साइड में आवेदन करने के लिए लिंक दिया जाएगा।
- उस पर क्लिक कर दें। अब लॉग इन करना होगा।
- इसके लिए ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर डालना होगा। फिर कैप्चा कोड डालें।
- अब जारी रखें पर क्लिक कर दें।
- कंटिन्यू बटन पर क्लिक करने के बाद पंजीकृत उपयोगकर्ता के मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दोनों पर ओटीपी आएगा।
- अगर उपयोगकर्ता नया है तो यह पंजीकरण हेतु साइन अप करने को कहेगा।
- साइन अप करने के बाद स्क्रीन पर आ रहे निर्देश फॉलो करके आवेदन कर दें।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।