boAt smart ring की फोटो आई सामने, सभी स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा

boAt के भारतीय बाजार में कई प्रोडक्ट आते हैं। अब कंपनी स्मार्टवॉच और ऑडियो प्रोडक्ट के बाद स्मार्ट रिंग सेगमेंट में अपने कदम जमाने के लिए तैयार है। उसकी पहली स्मार्ट रिंग की डिटेल सामने आई है।

Published By: Mona Dixit | Published: Aug 23, 2023, 06:49 PM (IST)

हाइलाइट

  • Boat smart ring में कई हेल्थ फीचर्स होंगे।
  • इस स्मार्ट रिंग को तीन साइज में लाया जा सकेगा।
  • स्मार्ट रिंग बॉडी का टेम्परेचर भी माप सकती है।

boAt की पहली स्मार्ट रिंग के सभी खास स्पेसिफिकेशन और फोटो रिवील हो गई हैं। कंपनी ने पिछले महीने अपनी स्मार्ट रिंग अनाउंस की थी। हालांकि, कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी रिवील नहीं की गई थी। अभी भी कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग और सेल को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। अब लोकप्रिय टिप्स्टर Mukul Sharma के स्मार्ट रिंग की फोटो और फीचर्स का खुलासा किया है। आइये, जानते हैं। और पढें: boAt Valour Ring 1: भारत में लॉन्च हुई नई Smart Ring, मिलेंगे भर-भर के फीचर्स

boAt Smart ring के फीचर्स

टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने अपने ऑफिशिय X (Twitter) अकाउंट से ट्वीट करके boat Smart ring की फोटो शेयर की हैं। फोटो पर उसके फीचर्स भी दिए गए हैं। और पढें: Valentine's Day Gift: प्यार का इजहार करने के लिए बेस्ट रहेंगी ये Smart Ring, पार्टनर की सेहत का भी रखेंगी खास ख्याल

ट्वीट में लगी फोटो के अनुसार, कंपनी की पहली स्मार्ट रिंग में बॉडी टेम्परेचर सेंसर दिया गया है। इसका मतलब है कि boAt रिंग बॉडी टेम्परेचर को माप सकेगी। यह फीचर Samsung Galaxy Watch 5 जैसी महंगी स्मार्टवॉच में भी नहीं मिलता है। और पढें: आ गई boAt स्मार्ट रिंग की कीमत, इस दिन शुरू होगी सेल

इसमें एक्टिविटी ट्रैकिंग फीचर भी दिया गया है। यह स्मार्ट रिंग डेली फिजिकल एक्टिविटी जैसे कदम, दूरी और खर्च की गई कैलोरी को ट्रैक करती है। इसमें कई हेल्थ फीचर्स भी दिए गए हैं। यह 24/7 हार्ट मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन लेवल और स्लीप ट्रैक कर पाएगी।

फुल चार्ज पर चलेगी कई दिन

इमर्जेंसी के लिए SoS फीचर भी मिल रहा है। उम्मीद है कि boAt रिंग को एक हाथ का यूज करके कंट्रोल और आसानी से यूज जा सकेगा। boAt स्मार्ट रिंग सिरेमिक और मेटल बिल्ड के साथ-साथ 5ATM वॉटर रेसिस्टेंट के साथ आती है।

बैटरी की बात करें तो यह सात दिन तक की बैटरी लाइफ ऑफर कर सकती है। यह स्मार्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह तीन साइज 17.40mm, 19.15mm और 20.85mm में उपलब्ध होगी। कंपनी इसे जल्द लॉन्च कर सकती है।

ये कंपनियां भी ला रही स्मार्ट रिंग

boAt Ring के अलावा, Noise Luna ring की कीमत और उपलब्धता की जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है। इसके अलावा, Samsung और Apple ने भी स्मार्ट रिंग के लिए पेटेंट करा लिया है। हालांकि, इनकी लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।