सरकार ने लॉन्च की Bharat Taxi, जानिए कैसे ये Ola-Uber से अलग है?

क्या आप जानते हैं कि अब भारत में Ola और Uber को टक्कर देने वाली नई टैक्सी ऐप आ गई है? भारतीय सरकार ने Bharat Taxi लॉन्च की है। क्या यह ड्राइवरों और यात्रियों दोनों के लिए सच में फायदेमंद साबित होगी? आइए जानते हैं इसकी खासियत और मॉडल।

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Dec 03, 2025, 11:50 AM (IST)

भारतीय सरकार ने डिजिटल मोबिलिटी क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है और एक नई टैक्सी ऐप Bharat Taxi लॉन्च कर दी है। यह ऐप Ola, Uber और Rapido जैसे प्लेटफॉर्म्स के मुकाबले यात्रियों और ड्राइवर्स दोनों के लिए बेहतर ऑप्शन पेश करेगी। Bharat Taxi को Sahakar Taxi Cooperative Ltd के तहत बनाया गया है, जो एक बहु-राज्यीय सहकारी संस्था है। इसका मकसद ड्राइवर्स को उनकी कमाई और काम करने की शर्तों में अधिक नियंत्रण देना है। साथ ही यात्रियों को भरोसेमंद और सुरक्षित यात्रा का एक्सपीरियंस देना है। और पढें: Uber यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब ऐप से ही होटल बुकिंग, डिस्काउंट भी मिलेगा

Bharat Taxi की खासियत

इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें कोई कमीशन नहीं है। यानी ड्राइवर अपनी कमाई पूरी रख सकते हैं। बाकी ऐप्स में हर सवारी से कुछ प्रतिशत कट जाता है, लेकिन Bharat Taxi में ऐसा नहीं होगा। इससे ड्राइवरों को ज्यादा पैसा मिलेगा और जो बचत होगी, वो ऐप की संस्था के सदस्यों में बांटी जाएगी। ऐप में सरल बुकिंग, अलग-अलग भाषाओं का सपोर्ट, सवारी का रियल-टाइम ट्रैकिंग और 24/7 ग्राहक सेवा जैसी सुविधाएं भी हैं। यात्रियों की सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया है। इसलिए ये ऐप ड्राइवर और यात्री दोनों के लिए भरोसेमंद है। और पढें: UP में Ola-Uber पर सख्ती, अब बिना रजिस्ट्रेशन नहीं चलेंगी ऐप टैक्सी

क्या Bharat Taxi में किराया हमेशा फिक्स्ड रहेगा?

Bharat Taxi की एक और बड़ी खासियत है फिक्स्ड फेयर सिस्टम। इसका मतलब है कि भीड़, त्योहारी सीजन या खराब मौसम में भी किराया एक जैसा ही रहेगा। चाहे रोज की यात्रा हो या कभी-कभार की, यह सिस्टम यात्रियों के लिए सरल, सुरक्षित और आसान ऑप्शन बनाता है। और पढें: ड्राइवर अब सिर्फ कर्मचारी नहीं, बनेंगे मेंबर, जानिए Bharat Taxi का मॉडल कैसे करता है काम

सहकारी मॉडल कैसे ड्राइवर्स और यात्रियों के लिए फायदेमंद होगा?

Bharat Taxi सहकारी मॉडल पर चलता है, यानी ड्राइवर भी ऐप के प्रबंधन और फैसलों में शामिल हो सकते हैं। यह सुविधा आमतौर पर निजी कंपनियों में नहीं मिलती। सरकार चाहती है कि डिजिटल ऐप्स साफ, भरोसेमंद और सभी के लिए सही हों, अगर Bharat Taxi ठीक से लॉन्च और बढ़ाया गया, तो यह भारत की टैक्सी और राइडिंग सेवा में बड़ा बदलाव ला सकता है। इसकी सफलता ड्राइवर्स को सही तरीके से जोड़ने, अच्छी सेवा देने और मार्केट में मुकाबला संभालने पर निर्भर करेगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।