देसी ब्रांड Lenskart भारत लाया कैमरे वाले B स्मार्ट ग्लासेस, जो बढ़ा देंगे Meta Glasses की टेंशन!

Lenskart ने अपने B Smart Glasses को भारतीय मार्केट में पेश कर दिया है, जिनकी कीमत और फीचर्स कंफर्म हो चुके हैं। भारतीय मार्केट में Ray-Ban Meta Glasses को ये ग्लासेस देंगे कड़ी टक्कर।

Published By: Manisha | Published: May 05, 2026, 03:48 PM (IST)

Lenskart ने अपने और भारत के पहले Smart Glasses से पर्दा उठा दिया है, जिसका नाम B है। इन ग्लासेस को सबसे पहले पिछले साल नंबर में रिवील किया गया था, लेकिन उस वक्त इसे सिर्फ डेवलपर्स के लिए उपलब्ध कराया गया था। हालांकि, अब कंपनी ने इन ग्लासेस के लिए Early Access Registrations ओपन कर दिए हैं। इसके साथ ही इनकी कीमत व फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स भी रिवील कर दी गई है। फीचर्स की बात करें, तो भारत के देसी स्मार्ट ग्लासेस Qualcomm Snapdragon AR1 Gen 1 चिप से लैस हैं। इसमें कंपनी ने 32GB स्टोरेज दी है। इसके अलावा, इसमें 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। ये ग्लासेस iOS 18 व इससे नए और Android 12 व इससे नए वर्जन डिवाइस पर काम करने में सक्षम हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत, उपलब्धता व फीचर्स से जुड़ी हर एक डिटेल्स। और पढें: Lenskart ला रहा है भारत का पहला AI Smart Glassm, चश्मे से ही होगा UPI पेमेंट और AI से बात

B by Lenskart Price in India

कंपनी ने B Smart Glasses को 27,000 रुपये की कीमत में पेश किया है। हालांकि, भारत में इसका Early Access रिजस्ट्रेशन ओपन हो गया है और ग्लासेस के लिए Early Access पाने वाले ग्राहकों को यह ग्लासेस 22,000 रुपये में प्राप्त होगा। कंपनी ने इन्हें दो कलर ऑप्शन ब्लैक व सिल्वर में पेश किया है। और पढें: Snapdragon चिप के साथ आएंगे Lenskart के नए स्मार्ट ग्लासेस, Qualcomm के साथ मिलाया हाथ

How to get Early Access

B Smart glasses Box

B के लिए Lenskart ने एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव की है। इस साइट के जरिए आप स्मार्ट ग्लासेस के अर्ली एक्सेस के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

B Smart Glasses Specs

फीचर्स की बात करें, तो B स्मार्ट ग्लासेस में कंपनी ने Japanese ultra-thin ब्लू लाइट लेंस दिए हैं, जो कि -6 से लेकर +6 Eye Power के लिए सक्षम है। इसके अलावा, ये ग्लासेस Qualcomm Snapdragon AR1 Gen 1 चिप से लैस है। इसके साथ ग्लासेस में 32GB स्टोरेज की क्षमता मिलती है। जैसे कि हमने बताया ये ग्लासेस iOS 18 व इससे नए और Android 12 व इससे नए वर्जन डिवाइस पर सपोर्ट करेंगे। इन ग्लासेस को आप टच के जरिए कंट्रोल कर सकेंगे। इसके अलावा, इनमें वॉइस कंट्रोल सपोर्ट भी मौजूद है, जो कि Google Gemini AI असिस्टेंट के साथ काम करता है। कंपनी ने इनमें 40 भाषाओं का सपोर्ट दिया है। इतना ही नहीं इनमें Look & Tell, Live AI और Live Note Taking जैसे फीचर्स शामिल है।

इन स्मार्ट ग्लासेस में 12MP का अल्ट्रा-वाइड सिंगल कैमरा मिलता है, जिसमें 16mm focal length मिलती है। ऑडियो के लिए इसमें डुअल-डायरेक्शनल स्पीकर्स भी दिए गए हैं। इसके साथ साथ कंपनी ने 3 माइक्रफोन दिया है। बैटरी की बात करें, तो ये ग्लासेस वायरलेस चार्जिंग केस के साथ सिंगल चार्ज पर 48 घंटे तक चलते हैं। इसके अलावा, 5 मिनट की चार्जिंग पर यह 50 प्रतिशत चार्ज हो जाते हैं।

B Smart Glasses स्पेसिफिकेशन
लेंस Japanese ultra-thin ब्लू लाइट लेंस
आई पावर सपोर्ट -6 से +6
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon AR1 Gen 1
स्टोरेज 32GB
OS सपोर्ट iOS 18+ और Android 12+
कंट्रोल टच कंट्रोल + वॉइस कंट्रोल
AI सपोर्ट Google Gemini
लैंग्वेज सपोर्ट 40 भाषाएं
AI फीचर्स Look & Tell, Live AI, Live Note Taking
कैमरा 12MP अल्ट्रा-वाइड (16mm focal length)
ऑडियो डुअल-डायरेक्शनल स्पीकर्स
माइक्रोफोन 3 माइक्रोफोन
बैटरी 48 घंटे (वायरलेस चार्जिंग केस के साथ)
फास्ट चार्जिंग 5 मिनट में 50% चार्ज
चार्जिंग वायरलेस चार्जिंग केस

Ray-Ban Meta Glasses देंगे टक्कर!

Ray-Ban Meta Glasses

आपको भारतीय बाजार में Ray-Ban Meta Glasses पहले से ही मौजूद है। इन ग्लासेस को कंपनी ने 29,900 रुपये की कीमत में पेश किया था। फीचर्स की बात करें, तो इन ग्लासेस में कंपनी ने 12MP का कैमरा दिया है। इन ग्लासेस से ली गई तस्वीरों को आप चश्मों के साथ सीधे सोशल मीडिया अकाउंट जैसे फेसबुक-इंस्टाग्राम पर शेयर कर सकते हैं। कंपनी ने इन ग्लासेस में Snapdragon AR1 Gen1 चिप दी है। इसमें भी आपको 32GB स्टोरेज मिलत है। इन्हें भी आप अपनी आवाज से कंट्रोल कर सकेंगे, जिसके लिए आपको Hey Meta AI जैसे वॉइस कमांड का इस्तेमाल करना हेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।