ASUS ROG Zephyrus G14 (2024) लैपटॉप भारत में लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
ASUS ROG Zephyrus G14 (2024) लैपटॉप भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। इस लैपटॉप में लंबे समय तक चलने वाली बैटरी मिलती है। यह लैपटॉप तगड़े प्रोसेसर के साथ आता है।
Published By: Mona Dixit | Published: Jun 19, 2024, 01:13 PM (IST)
हाइलाइट
- ASUS ROG Zephyrus G14 (2024) भारत में भी लॉन्च हो गया है।
- इसे Amazon और Flipkart से भी खरीदा जा सकता है।
- लैपटॉप में
ASUS ROG Zephyrus G14 (2024) लैपटॉप भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। इस लैपटॉप को दमदार प्रोसेसर और पावरफुल बैटरी के साथ लाया गया है। इस लैपटॉप को कंपनी ने OLED पैनल के साथ पेश किया है। ASUS के इस लैपटॉप को 16GB RAM के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा, लैपटॉप Dolby Atmos, स्टीरियो स्पीकर्स और स्मार्ट एंपलीफायर जैसे और भी कई दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ है। इसमें Ryzen 9 प्रोसेसर मिलता है। साथ ही, यह लैपटॉप NVIDIA RTX 4000 series ग्राफिक्स के साथ आता है। इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन जानने के लिए नीचे पढ़ें।
ASUS ROG Zephyrus G14 (2024) Price in India
ASUS ROG सीरीज के इस नए लैपटॉप की कीमत 1,74,990 रुपये है। इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, Amazon और Flipkart पर भी लैपटॉप बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ऑफलाइन भी मिलेगा।
लैपटॉप के सभी स्पेसिफिकेशन
फीचर्स की बात करें तो Asus Zephyrus G14 2024 गेमिंग लैपटॉप में 14 इंच का ROG Nebula OLED दिया गया है। इसका पिक्सल रेजलूशन 2880 x 1800, रिफ्रेश रेट 120Hz, रिस्पॉंस टाइम 0.2 मिनीसेकेंड है। यह पैनल NVIDIA G-SYNC और VESA DisplayHDR सपोर्ट के साथ आता है।
लैपटॉप में मिलता है तगड़ा प्रोसेसर
लैपटॉप AMD Ryzen™ 9 8945HS प्रोसेसर के साथ आता है। यह Windows 11 पर रन करता है। इसमें 1TB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। साथ ही, लैपटॉप 16GB LPDDR5X-6400 RAM के साथ आता है। लैपटॉप में Dolby Vision सपोर्ट भी दिया गया है।
कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में Wi-Fi 6E और Bluetooth® 5.3 दिया गया है। इसमें 1x Type C USB 4 स्पोर्ट, 1x USB 3.2 Gen 2 Type-C, 2x USB 3.2 Gen 2 Type-A और 1 कार्ड रीडर स्लॉट मिलता है।
इसके अलावा, ASUS का यह लैपटॉप 73 Whr की बैटरी दी गई है। इस लैपटॉप का साइज 31.1 x 22.0 x 1.59 और वजन 1.50 किलोग्राम है। लैपटॉप और भी कई दमदार फीचर्स के साथ आता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।